फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े का मिलन चीख में बदला: खेत में थे दोनों... लवर को मारी गोलियां, प्राइवेट पार्ट को भी बनाया निशाना

Thu, 15 May 2025 09:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मृतक अंकुल के प्रेम संबंध क्षेत्र की ही एक युवती से थे। इसकी जानकारी युवती परिवार के लोगों को थी। युवती के परिवार के लोग लगातार विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
1 of 7
युवक की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में तीन दिन पूर्व सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया। युवक की हत्या की वजह प्रेम संबंध थे। इस मामले में युवक की प्रेमिका के आरोपी पिता, भाई और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक, तमंचा, कारतूस के अलावा बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

2 of 7
अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
13 मई को ग्राम नरदौली इलाके के खेत में युवक अंकुल की हत्या कर दी गई और उसके शव को पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिया था। एसपी अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने इस सनसनीखेज हत्या की इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
खेत में बैठकर करते थे बातचीत
बताया गया कि युवक अंकुल के प्रेम संबंध क्षेत्र की ही एक युवती से थे। इसकी जानकारी युवती परिवार के लोगों को थी। युवती के परिवार के लोग लगातार विरोध कर रहे थे। हत्या से पूर्व भी युवती ने अपनी बहन के फोन से युवक से 12 मई को बात की। इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई। युवती और युवक गांव के ही खेत में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान युवती के पिता हरिश्याम, भाई प्रदीप एवं मुनेंद्र निवासी गांव विजय नगर ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।

4 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
बताया गया कि पहले भाई प्रदीप ने तमंचे से दो गोली युवक को मारी। उसके बाद पिता ने लाइसेंसी बंदूक से दो गोली युवक को मारीं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। हत्या करने के बाद आरोपियों ने युवक का शव पॉलिथीन में लपेटकर बाइक पर रखकर जंगल में ले जाकर फेंक दिया। इस मामले में दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

5 of 7
घटनास्थल पर विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद
एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
कासगंज। हत्या का शिकार युवक व युवती के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिवार के लोगों को हो गई थी तो परिवार के लोग विरोध करने लगे। परिवार के विरोध के बाद भी प्रेम-संबंध चलते रहे। इसके चलते हत्या की वारदात हुई।
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
बेटी की भी हत्या करना चाहते थे
युवक की हत्या के आरोपी पिता व भाई अपनी बेटी की भी हत्या करना चाह रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
प्राइवेट पार्ट भी मिला था क्षतिग्रस्त
अंकुल का प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली से क्षत-विक्षत था।

यह भी पढ़ें- UP: 12 बार मारा चाकू... प्राइवेट पार्ट और आंखों पर भी किए वार, नहीं कांपे हत्यारे के हाथ, रूह कंपा देगा मामला

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें