फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में हादसा: दवा लेने गए धनीराम और अनिल को मिली मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर; दोनों के खून से लाल हुई काली सड़क

Sun, 05 Jul 2026 06:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सिढ़पुरा

सार

पुलिस ने मौके पर पड़े मिले मोबाइल से दोनों युवकों की शिनाख्त धनीराम व अनिल के रूप में की। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
1 of 6
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज स्थित सिढ़पुरा कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव मेमडा के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सिढ़पुरा से दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
सड़क पर मृतक का शव - फोटो : अमर उजाला
धनीराम और अनिल गए थे दवा लेने
जिला मैनपुरी में थाना भोगांव के गांव विनोदपुर निवासी धनीराम (50) पुत्र सरवन रविवार की सुबह बाइक पर सवार होकर गांव के अनिल (50) पुत्र अहिवरन दवा लेने के लिए सिढ़पुरा आए थे। वह दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर गांव मेमड़ा गेट के पास मोड पर पीछे की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उनकी बाइक में मार दी। 
विज्ञापन

3 of 6
दोनों के शव लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त की दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीर व ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने हादसे के बारे में मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। 

4 of 6
इसी बुलेरो ने मारी दोनों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
बोलेरो चालक फरार
पुलिस ने मौके पर पड़े मिले मोबाइल से दोनों युवकों की शिनाख्त धनीराम व अनिल के रूप में की। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
धनीराम की पत्नी सुनीता व बहन जानकी व अन्य परिजन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। परिजन रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि धनीराम व अनिल दवा लेने के लिए सिढ़पुरा के पास किसी गांव में आए थे। वह दवा लेकर गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें