सोशल मीडिया पर सक्रियता भी आपको प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। बशर्ते इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी पोस्ट किस तरह की है। जॉबविट रिक्रूटर नेशन रिपोर्ट-2017 के मुताबिक अब प्राइवेट कंपनियां नौकरी देने से पहले उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और ट्विटर) चेक रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
सक्रिय रहने वाले उम्मीदवारों को अच्छा मानती हैं कंपनियां
2 of 6
डेमो पिक
इसमें सक्रिय रहने वाले उम्मीदवारों को कंपनियां अच्छा मानती हैं। हालांकि पोस्ट से उनकी सोच, क्षमता और व्यवहार का भी आकलन किया जाता है। ऐसे में यह भी जरूरी है कि पोस्ट सोच समझकर करें। जॉबविट वह कंपनी है, जो दुनिया के 500 से ज्यादा बड़ी कंपनियों के लिए रिक्रूटमेंट का काम करती है। कंपनियों को उनकी अपेक्षाओं के अनुसार कर्मचारी मुहैया कराती है। जॉबविट भारत समेत 100 से ज्यादा देशों में संचालित है। इसी कंपनी ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक कंपनियां आपके पोस्ट के कंटेंट और डिजाइनिंग वर्क को 65 प्रतिशत, वॉलेंटियर (स्वैच्छिक) कामों में व्यस्तता और सलाह देने में सक्रियता को 63 प्रतिशत, म्यूचुअल कनेक्शन को 35 प्रतिशत तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
आपकी पोस्ट कितनी सही और उचित है
3 of 6
डेमो पिक
फेसबुक : आपकी पोस्ट कितनी सही और उचित है। लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा। इसका रिस्पांस निगेटिव है या पॉजिटिव। कहीं आप गलत तथ्यों को तो पोस्ट नहीं करते। अपने क्षेत्र से जुड़े कितने पोस्ट और किस तरह के पोस्ट किए।
ट्वीटर : आपके ट्वीट करने का तरीका। शब्द और वाक्यों का प्रयोग। किस तरह के ट्वीट को आप रिट्वीट कर रहे हैं।
लिंक्डइन : प्रोफाइल को किस तरह से तैयार किया है। कितनी जानकारियां साझा की हैं। आपका प्रेजेंटेशन दूसरों के लिए कैसे उपयोगी बन रहे हैं।
इंस्टाग्राम : शेयर किए गए फोटो से आपकी मानसिकता, सोच और व्यवहार का आकलन होता है। फोटो से आपके पैशन का भी पता करते हैं।
नशा और राजनीतिक टिप्पणी करने वाले पसंद नहीं
4 of 6
डेमो पिक
61 प्रतिशत रिक्रूटर्स (नौकरी देने वाले) नशा करने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरों को देखकर कंपनियों का रिजेक्ट करने का फैसला मजबूत हो जाता है। 51 प्रतिशत रिक्रूटर्स राजनीतिक टिप्पणी करने वालों को पसंद नहीं करते। 48 प्रतिशत रिक्रूटर्स ग्रामर की गलतियों पर नजर रखते हैं और 19 प्रतिशत को दिखावा करने वाले उम्मीदवार पसंद नहीं आते हैं।
विज्ञापन
कंपनियां अपने कर्मचारी की हर बातों पर नजर रखती हैं
5 of 6
डेमो पिक
डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के निदेशक प्रो. राकेश प्रेमी की माने ताे कंपनियां अपने कर्मचारी की हर बातों पर नजर रखती हैं। कर्मचारी का व्यवहार, उसके सोचने का तरीका, दूसरों से पेश आने का तरीका और उसका व्यक्तिगत आचरण सब कुछ कंपनियों के लिए मायने रखता है। इसलिए कंपनियों ने नौकरी देने से पहले उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने शुरू कर दिए हैं। पहले जब लिखित टेस्ट हुआ करता था, तो उम्मीदवार तैयारी करके जाता था लेकिन सोशल मीडिया पर उसे जो आता है वह लिख देता है। इससे उसके बौद्धिक स्तर का भी पता चल जाता है।
बायोडाटा और लिखित टेस्ट के आधार पर स्क्रूटनी करती हैं कंपनियां
6 of 6
डेमो पिक
वॉल्वो ग्रुप के परचेजिंग एंड प्रोडक्ट कास्ट प्रोग्राम के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजेश मित्तल कहते हैं आज कल कंपनियां पहले तो उम्मीदवारों के बायोडाटा और लिखित टेस्ट के आधार पर स्क्रूटनी करती हैं। इसके बाद जिन उम्मीदवारों के नाम सामने आते हैं, उनकी तहकीकात करते हैं। ताकि पता चल जाए कि जिस शख्स को वह नौकरी देने जा रही हैं, वह उनकी कंपनी के लिए सही है या नहीं। इसलिए सोशल मीडिया सबसे आसान तरीका है उम्मीदवारों की खूबियों और बुराइयों को पता करने का।