फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के रोकने पर उसने चबा डाली बेटी की अंगुली, तभी बरसने लगे ईंट पत्थर

Fri, 01 Feb 2019 02:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दीक्षा को काफी चोटें आईं
विज्ञापन
यूपी के कोंच में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लड़की की अंगुली चबा डाली। जब मां ने युवक को रोने का प्रयास किया तो उनपर ईंट पत्थरों की बारिश शुरु हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


कोंच मोहल्ला पटेलनगर में बुधवार की रात एक युवक ने पड़ोसी के घर के बाहर पहुंचकर गालीगलौज की। विरोध करने पर गृहस्वामिनी की पुत्री की अंगुली चबा ली। इसके बाद युवक की मां व भाई ने घर पर पथराव किया। घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है।  






 
विज्ञापन

दीक्षा को काफी चोटें आईं
मोहल्ला पटेलनगर निवासी संतोषी पत्नी राजेंद्र वर्मा ने पुलिस को  बताया कि रात लगभग 8:30 बजे मोहल्ले का राकेश पुत्र वीर यादव आया और गाली गलौज करने लगा। बेटी दीक्षा ने मना किया तो राकेश ने उसकी अंगुली चबा डाली।

इसी बीच राकेश की मां कांता व भाई रोशन भी आ गए और ईंट पत्थर बरसाने लगे, जिससे संतोषी, उसके पति राजेंद्र व बेटी दीक्षा को काफी चोटें आईं हैं। संतोषी का आरोप है कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ कोंच को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें