यूपी के कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में चल रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज की टीम को दो अंक से पछाड़ते हुए महिला महाविद्यालय की टीम चैंपियन बन गई।
विज्ञापन
2 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
महिला महाविद्यालय की टीम को कुल 77 अंक मिले। वहीं, जुहारी देवी कॉलेज की टीम को 75 अंक मिले। जुहारी देवी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं को फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता में सिर्फ एक अंक मिला है। यही उनकी हार का कारण बना क्योंकि इस प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय की टीम को 26 अंक मिले हैं।
युवा महोत्सव में 25 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत करें। सफलता निश्चित मिलेगी। इस दौरान जयपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रणजी माथुर, विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी धीरेंद्र कुमार तिवारी, महोत्सव के समन्वयक डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह मिले हैं अंक
ग्रुप इवेंट में पहला स्थान पाने वाली टीम को सात अंक मिलते हैं। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को पांच और तीसरा स्थान पाने वाली टीम को तीन अंक मिलते हैं। जबकि सोलो इवेंट में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पांच, दूसरे को तीन और तीसरे को एक अंक मिलता है।
4 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
ये रहे विजेता
एलोक्यूशन प्रतियोगिता
छात्र/कॉलेज स्थान
श्रेयांशी शुक्ला, जेसीएएस कॉलेज प्रथम
दीक्षा जुनेजा , महिला महाविद्यालय द्वितीय
दीपिका , एएनडीएए महाविद्यालय तृतीय
वाद-विवाद प्रतियोगिता
क्राइस्ट चर्च कॉलेज प्रथम
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज द्वितीय
जेसीएएस कॉलेज तृतीय
विज्ञापन
5 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
थियेटर
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
वीएसएसडी कॉलेज द्वितीय
पूज्य भाऊ देवरस महाविद्यालय तृतीय
स्किट प्रतियोगिता
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
पूज्य भाऊ देवरस महाविद्यालय द्वितीय
जेसीएएस कॉलेज तृतीय
विज्ञापन
6 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
समूह गायन (वेस्टर्न)
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
महिला महाविद्यालय द्वितीय
जेसीएएस कॉलेज तृतीय
फोक ऑर्केस्ट्रा
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
महिला महाविद्यालय द्वितीय
म्यूजिक विभाग, सीएसजेएमयू तृतीय
विज्ञापन
7 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
समूह गायन (भारतीय)
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
महिला महाविद्यालय द्वितीय
मिमिक्री
श्रेयांशी वाजपेयी, जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज प्रथम
सम्राट यादव, पत्रकारिता विभाग, सीएसजेएमयू द्वितीय
शबनम निषाद, एएनडी कॉलेज तृतीय
8 of 9
तीन दिवसीय युवा महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेजों को इतने अंक मिले
संगीत अंक
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज 35
महिला महाविद्यालय 28
नृत्य
महिला महाविद्यालय 10
जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज 10