सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हालिया संसदीय उप चुनाव में अपने क्षेत्र फूलपुर में तो फेल हुए ही, कानपुर में भी सालाना परीक्षा में प्रभावी साबित नहीं हुए। एक साल के कार्यकाल में जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में सिर्फ एक बैठक की। बीच-बीच में उन्होंने शहर के दौरे पर तो खूब वादे किए, लेकिन ज्यादातर पर अमल नहीं हुआ।