फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे बृजेश पाठक के घर, वापस जाने के बाद सबसे ज्यादा 'चर्चा में रही ये बात'

Sat, 15 Dec 2018 08:30 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी, बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार जब यूपी के हरदोई जिले पहुंचे तो उन्होंने अपने तीस मिनट के प्रवास के दौरान विधायकों और पार्टी के बूथ अध्यक्षों से मुलाकात को सिर्फ हालचाल पूछने तक ही सीमित रखा। गंभीर दिख रहे मुख्यमंत्री योगी हेलीपैड पर उतरे और विधायक आशीष सिंह आशू को देखा तो उनसे बस इतना कहा- आओ चलें...और अपनी गाड़ी में उनको बैठाकर कबीना मंत्री बृजेश पाठक के घर पहुंच गए। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी, बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
कबीना मंत्री बृजेश पाठक के घर पर भी योगी उनके पारिवारिक सदस्य के रूप में सभी से मिले और ग्रुप फोटो खिंचवाई। योगी 1.28 मिनट पर काजीपुर के पास इटिया देवी स्थान पर बनाए गए हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरे। मुख्यमंत्री योगी कबीना मंत्री के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां कमला पाठक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और विधायक आशीष सिंह आशू से मुलाकात की। यहां से कबीना मंत्री के घर तक करीब ढाई किमी के रास्ते में उन्होंने मल्लावां कस्बे की जानकारी विधायक आशू से ली। मल्लावां पहले सदर तहसील थी, सुनकर उन्होंने आशू की तरफ आश्चर्यभरी निगाहों से भी देखा।

4 of 5
डेमो पिक
इस दौरान आशू ने मल्लावां को तहसील बनाने का प्रस्ताव रखा तो योगी शालीनता से कहा, जब वक्त आएगा तो इसको देख लिया जाएगा। कबीना मंत्री के घर के अंदर बनाए गए वीआईपी रूम में पहले विधायकों से फिर पाठक के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के हरदोई पहुंचने से लेकर वापस जाने तक उनकी चुप्पी चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने राजेश पाठक, मंत्री बृजेश पाठक, दिनेश पाठक सहित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक मानवेंद्र सिंह रानू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अवधेश कटियार, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, बालामऊ विधायक रामपाल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें