हरदोई के शाहाबाद में जनसभा के दौरान भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला। इन पांच जुबानी बमों के जरिए योगी ने अखिलेश को सवालों के कटघरे पर खड़ा किया।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
2 of 6
योगी आदित्यनाथ
भाजपा सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शाहाबाद की बड़ी फील्ड में जनसभा को संबोधित की। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश का काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते। प्रदेश में गुंडाराज कायम है, बहू-बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
3 of 6
योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस से गठबंधन कर सपा ने खुद को लड़ाई से बाहर मान लिया है। दरअसल अखिलेश हार का ठीकरा राहुल गांधी पर फोड़ना चाहते हैं। चुनाव बाद कहेंगे राहुल के कारण चुनाव हार गए।
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
4 of 6
योगी आदित्यनाथ
सपा के विकास को याद करो। केवल धर्म विशेष की कन्याओं को ही कन्याविद्या धन दिया। अखिलेश सरकार सड़क, बिजली, पानी, अस्पतलों में डॉक्टर-दवा, स्कूलों में शिक्षक नहीं दे पाई। सपा ने विकास का सारा पैसा सैफई में लगा दिया और जो बचा उसे कब्रिस्तानों की बाउंड्री में लगा दिया। उनका ध्यान कब्रिस्तानों पर है भाजपा विकास व रोजगार पर जोर देती है।
विज्ञापन
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
5 of 6
योगी आदित्यनाथ़
गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रजनी तिवारी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने पिछले 14 साल मेें सूबे को तबाह कर दिया है। अखिलेश बोलते हैं काम बोलता है। अगर काम बोलता तो कांग्रेस से गठबंधन नहीं करते।
अखिलेश सरकार पर योगी आदित्यनाथ ने फेंके ये 5 ‘जुबानी बम’
6 of 6
योगी आदित्यनाथ
विकास का पैसा सैफई और कब्रिस्तानों की बाउंड्री में लगने से बचाना है तो सूबे में भाजपा की सरकार बनाओ। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए सोचती है। योगीने कहा कि बसपा ने दलितों के साथ भी धोखा किया है। प्रदेश में हुए दंगों का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि क्या इन दंगों को भूला जा सकता है। मुजफ़फरनगर में दलितों पर अत्याचार हुआ, तब मायावती कहां थीं। योगी ने अवैध बूचड़खाने बंद कराने की बात भी कही।