फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी की ये महिला मंत्री शराब को कर रही प्रमोट, वायरल हो रही ये तस्वीर

Tue, 30 May 2017 10:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री स्वाति सिंह
विज्ञापन
 
विज्ञापन
भले ही जनता ने पूर्ण बहुमत देकर योगी आदित्यनाथ को यूपी की राजगद्दी सौंपते हुए उनमें अपना विश्वास व्यक्त कर दिया हो लेकिन सरकार के हर कदम पर जनता की नजरें अब भी बराबार टिकी हुई है। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वाति सिंह की एक वायरल फोटो ने यह गवाही दे दी। जानिए कैसे..?

योगी की महिला मंत्री शराब को कर रही प्रमोट

चुनाव के दौरान खूब पॉपुलर हुई थी योगी की ये मंत्री
बताया जा रहा है कि इस फोटो में वे एक बियर बार का उद्घाटन कर रही हैं। ऐसे में इस फोटो को यह कहते हुए वायरल किया जा रहा है कि एक ओर प्रदेश में महिलाएं शराब के खिलाफ अभियान कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर योगी की महिला मंत्री शराब को प्रमोट कर रही हैं। 

ये हैं पूरा मामला...

नीली साड़ी में मंत्री स्वाति सिंह बियर बार का इनॉग्रेशन करती हुई
दरअसल, स्वाति सिंह 20 मई को 'बी द बियर बार' का उद्घाटन करने पहुंची थी। यह बार जौनपुर की रहने वाली दीप शिखा सिंह का है। मंत्री के बियर बार का उद्घाटन करने का मामला कुछ दिनों तक तो दबा रहा लेकिन इसके बाद उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। इस बीयर बार के उद्घाटन कार्यक्रम में रायबरेली के एसपी गौरव पांडे और उनकी पत्नी नेहा पांडे भी मौजूद थीं। बता दें, नेहा पांडे वर्तमान में उन्नाव की एसपी हैं।
 
विज्ञापन

कौन हैं स्वाति सिंह

स्वाति सिंह और मायावती
स्वाति सिंह पिछले साल तब सुर्ख‍ियों में आई थीं जब उनके पति और तात्कालीन यूपी बीजेपी वाइस प्रेसिडेंट दयाशंकर सिंह ने मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।  इस बयान के बाद बवाल मच गया था। बसपाइयों ने लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान बैनरों पर दयाशंकर, उनकी बहन और बेटी के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। इसके जवाब में स्वाति सिंह ने बीएसपी पर जमकर निशाना साधा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके कुछ दिनों बाद स्वाति सिंह को बीजेपी ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बना दिया। यूपी इलेक्शन में चुनाव जीतने के बाद उन्हें योगी सरकार में मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें