ये तेरी गलियांः कोलकाता के सोनागाछी में रहती है ‘ब्यूटी’
Sun, 22 Jul 2018 05:07 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सार
- पहली बार टीवी पर देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया की कहानी अलग अंदाज में पेश हो रही
- जी टीवी के नए सीरियल ‘ये तेरी गलियां’ में रिनी ध्यानी बनी हैं सेक्सवर्कर
- टीवी एक्ट्रेस रिनी ध्यान का शहर से खास जुड़ाव, कानपुर की मिठाई बेहद पसंद
विज्ञापन
1 of 5
पहली बार टीवी पर देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया की कहानी अलग अंदाज में पेश हो रही
टीवी एक्ट्रेस रिनी ध्यानी जी टीवी के नए सीरियल में बोल्ड लुक में नजर आने वाली हैं। सिनेविस्टास प्रोडक्शन के टीवी सीरियल ‘ये तेरी गलियां’ में रिनी देश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया कोलकाता सोनागाछी की सेक्सवर्कर बनी हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ऐसा है हमारा समाज...
विज्ञापन
2 of 5
जी टीवी के नए सीरियल ‘ये तेरी गलियां’ में रिनी ध्यानी बनी हैं सेक्सवर्कर
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रिनी के मामा का घर लखनऊ में है। बचपन में गर्मी की छुट्टियां मनाने वह लखनऊ जाती थीं। उनके कई रिश्तेदार और दोस्त कानपुर में रहते हैं। रिनी जब भी लखनऊ में होती हैं तो कानपुर घूमने जरूर आती हैं। पिछली बार जब वह कानपुर आईं तो उन्होंने यहां की मशहूर मिठाई खाई और मुंबई के लिए पार्सल कराकर ले गई थीं। रिनी ने बताया कि आज भी हमारे समाज में किसी इंसान की काबिलियत, महत्वाकांक्षाओं और उपलब्धियों से ज्यादा उसकी परवरिश और पारिवारिक पृष्ठभूमि को महत्व दिया जाता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मानसिकता और रवैये में बदलाव लाएगी...
विज्ञापन
3 of 5
टीवी एक्ट्रेस रिनी ध्यान का शहर से खास जुड़ाव, कानपुर की मिठाई बेहद पसंद
25 जुलाई को शाम 7 बजे से जी टीवी पर शुरू हो रहे नए सीरियल ‘ये तेरी गलियां’ में पहली बार टीवी पर रेड लाइट इलाके की कहानी लोगों को दिखाई जाएगी। इस तरह का कॉन्सेप्ट टेलीविजन पर इससे पहले पेश नहीं किया गया। यह सीरियल दर्शकों की मानसिकता और उनके रवैये में बदलाव लाएगा। इस शो में वृषिका मेहता (पुचकी के रोल में) और मनीष गोपलानी (शांतनु) लीड रोल में हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ‘ब्यूटी’ एक खूबसूरत लड़की जिसमें ग्रे शेड्स भी दिखेंगे...
4 of 5
रिनी ध्यानी टीवी सीरियल के एक सीन में
रिनी ने बताया कि सीरियल में मेरे किरदरा का नाम ब्यूटी है और जैसा उसका नाम है, वह एक खूबसूरत लड़की है जिसमें ग्रे शेड्स भी हैं। ब्यूटी कोलकाता के रेड लाइट एरिया सोनागाछी में रहती है। उसे दिखावा करने की आदत है और वह हमेशा यह सोचती है कि सारी दुनिया उसके इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि जो किरदार मैं निभा रही हूं वो निगेटिव है। लेकिन इस कैरेक्टर का अंदाज इसे कलरफुल और आकर्षक बना देता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मेरे एक्टिंग करियर का सबसे चैलेन्जिंग रोल...
जी टीवी के साथ यह मेरा पहला शो है और मैं ‘ये तेरी गलियां’ जैसे शो से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। रिनी इससे पहले एमटीवी के ‘रोडीज’, ‘कसम तेरे प्यार की’ सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। रिनी ने कहा कि सिनेविस्टास के प्रोड्यूसर सुनील मेहता और जी टीवी के बिजनेस हेड दीपक राजाध्यक्ष ने की वजह से उन्हें उनके एक्टिंग करियर का सबसे महत्वपूर्ण और चैलेन्जिंग रोल मिला है।