फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह से तंग आकर एक मां ने उठाया ऐसा कदम

Sat, 03 Feb 2018 04:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया
यूपी के उन्नाव में विदेश में नौकरी कर रहे पति की याद में पत्नी ने दो साल की बेटी को गोद में बिठाकर खुद को आग के हवाले कर दिया। शोर-शराबा सुनकर कमरे में पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक मासूम बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जिला अस्पताल में बच्ची की मौत व बेटी के झुलसने के बाद ससुरालीजनों और पीड़िता की मां से होती झड़प।
पारिवारिक कलह के चलते उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जंसार गांव निवासी संध्या उर्फ रोशनी (25) पत्नी ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने दो साल की बेटी वैष्णवी को गोद में लेकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
 जिला अस्पताल से कानपुर रेफर होती झुलसी महिला। 
तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए। बाद में महिला की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।  बृजेश विदेश में नौकरी करता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
मां ने मासूम को गोद लेकर लगाई आग, मासूम की मौत
​परिवारिक कलह के चलते संध्या ससुरालमें अलग कमरे में रहती है। मायके पक्ष के लोगों ने जिला अस्पताल में ससुरालीजनों पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें