फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 12 बजे दो मासूमों संग केरोसिन डालकर महिला ने की खुदकुशी

Thu, 24 May 2018 08:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कच्चा घर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले मेंं खखरेरू थाना क्षेत्र में एक महिला ने बुधवार रात लगभग 12 बजे अपने दो मासूम बच्चों संग केरोसिन डालकर खुदकुशी कर ली। बच्चों की घर में ही और महिला की अस्पताल में मौत हुई। हालांकि पति भी झुलसा है। मायके पक्ष के लोगों ने गुरुवार सुबह पति के घर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत कराया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


 
विज्ञापन

2 of 4
बेसुध पड़ी गीता देवी - फोटो : अमर उजाला
खखरेरू थाने के अढैया गांव निवासी हुबलाल की बेटी कविता(28) की शादी दस साल पहले पड़ोसी गांव परवेजपुर निवासी नरेंद्र कुमार से हुई थी। एक बेटा कार्तिक (6) और बेटी कृतिका (आठ माह) थी। पति ने बताया कि आंगन में सास गीता और बरामदे में वह और छोटा भाई धर्मेंद्र सो रहे थे। अचानक कविता की चीख सुनाई देने पर परिवार की नींद खुली। कच्चे मकान की कोठरी में कविता और उसके बच्चे जल रहे थे। दरवाजा तोड़कर परिजन कोठरी में घुसे। शोर सुन ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। परवेजपुर चौकी से पुलिस पहुंची। कड़े प्रयास के बाद आग बुझाई गई।

 
विज्ञापन

3 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
कविता और कार्तिक को घर के बाहर लाया गया। आठ माह की बच्ची को खोजने पर चारपाई के नीचे से बाहर निकाला गया। तीनों को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित किया। नायब तहसीलदार व पुलिस ने कविता के बयान लिए। उसकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल को रेफर किया। यहां सुबह लगभग साढ़े पांच बजे महिला पहुंची। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके से परिजन परवेजपुर पहुंचे।

 
विज्ञापन

4 of 4
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने हंगामा काटा और प्रताड़ना का आरोप लगाया। कहा कि षड्यंत्र कर कविता और उसके बच्चों को जला दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। तब वह लोग शांत हुए। थानेदार सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने बयान में कहा है कि उसने घरेलू मामलों को लेकर पति से झगड़ा होने पर बच्चों के साथ आग लगाई है। थानेदार ने बताया कि विवाद किस बात का था इसके बारे में वह जानकारी नहीं दे सकी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें