फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को काबू में रखने के लिए प्रेमिका करती थी ये घिनौना काम, खुलासे से पुलिस भी हैरान

Thu, 10 Dec 2020 11:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के पनकी में महिला प्रेमी को वशीभूत करने के लिए नरमुंडों को घर पर रखकर तंत्र साधना करती थी। नरमुंड मिलने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने महिला और एक पुरुष तांत्रिक को गिरफ्तार किया है।


 
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची फोरेंसिक - फोटो : amar ujala
बांदा निवासी तांत्रिक से महिला ने ये नरमुंड पांच हजार रुपये में खरीदे थे। पूजा विफल होने पर उसने सोमवार तड़के नरमुंड प्लाट में फेंक दिए थे। पिछले तीन सालों से दोनों तंत्र-मंत्र कर रहे थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कांशीराम कालोनी पनकी निवासी गीता के पति की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मिले थे नरमुंड - फोटो : amar ujala
उसके दोनों बेटे बाहर रहते हैं। करीब तीन साल पहले बांदा के रेउना निवासी तांत्रिक राम मनोहर से गीता की नौबस्ता में मुलाकात हुई थी। राम मनोहर ने गीता को बताया था कि वो किसी को भी तंत्रमंत्र से वशीभूत कर सकता है। गीता ने अपने एक प्रेमी को वशीभूत करने की बात उससे कही।
 

4 of 5
तंत्र मंत्र
कुछ समय बाद राम मनोहर ने कानपुर आकर गीता को पांच हजार रुपये में पांच नरमुंड दिए थे। घर पर पूजा भी कराई थी। पूजा कराने के भी पांच हजार रुपये लिए थे। एसपी के मुताबिक महिला पिछले तीन वर्षों से पूजा कर रही थी। उसका कहना है कि जब उसे कुछ हासिल नहीं हुआ तो नरमुंड फेंक दिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तांत्रिक
दिवाली पर नहीं आया मनोहर, नहीं हो सकी पूजा
पुलिस के मुताबिक सात नवंबर को मनोहर शहर आया था। तब उसकी गीता से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गीता का कहना था कि पूजा पाठ का कोई फायदा नहीं हुआ है। हालांकि वह यह कहकर चला गया कि दिवाली की रात घर आएगा। मगर वह नहीं आया। तब से महिला पूजा कराने के लिए उस पर दबाव बना रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें