बांदा के नरैनी में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर शुक्रवार रात युवक नशे में घर लौटा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने रक्षाबंधन का हवाला देकर पति को फटकार लगाई तो बात और बढ़ गई। पति के रवैये से आहत होकर पत्नी तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूद गई। चारों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहालने वाली खबर सामने आई है। पति से कहासुनी के बाद एक महिला तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूद गई। डूबने से चारों की मौत हो गई। नशेबाजी का विरोध करने पर पति से विवाद हुआ था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
बांदा जिले की कोतवाली इलाके के रिसौरा गांव निवासी अखिलेश की पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर बांदा ब्रांच की केन नहर में छलांग लगा ली। उनकी तलाश में गांव के सात गोताखोर नहर में उतरे थे।
विज्ञापन
2 of 11
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां और उसके तीन बच्चों को बाहर निकाला तो रोंगटे खड़े करने वाला था दृश्य
नहर में घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर सातों लोगों ने मां और उसके तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला तो देखने वाला दृश्य रोंगटे खड़े करने वाला था। रिसौरा गांव के लोग इस दृश्य को शायद ही कभी भूल पाएं।
विज्ञापन
3 of 11
केन नहर के किनारे ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन पर एक परिवार खत्म हो गया। इस घड़ी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अब हर रक्षाबंधन पर यह दुखद घटना याद आती रहेगी। महिला का पति अखिलेश बदहवास हालत में है।
4 of 11
रीना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की रात तक अपने बच्चों और पत्नी के साथ रहा अखिलेश अब हमेशा के लिए अकेला हो गया है। पूछने पर भी उसके मुंह से कोई शब्द नहीं निकला। आंखों से केवल आंसू बहते रहे।
विज्ञापन
5 of 11
अंशी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डबडबाई आंखों से कभी इधर तो कभी उधर देखते रहे लोग
सुबह छह बजे से ही ग्रामीणों की भीड़ रिसोरा गांव में नहर के किनारे इकट्ठा हो गई थी। कुछ लोगों को लग रहा था कि संभव है कि घटना न घटित हो। महिला अपने बच्चों के साथ नहर में न कूदी ही। कहीं चली गई हो। रेस्क्यू शुरू होने के बाद भी मौके पर मौजूद रहे पुलिस कर्मी, गोताखोर और ग्रामीण यही अंदाजा लगा रहे थे। लेकिन नहर पटरी पर सामान मिलने की वजह से शक भी था। जब दोपहर करीब एक बजे गोताखोरों ने चारों के शव बाहर निकले तो लोगों की उम्मीद टूट गई।
विज्ञापन
6 of 11
केन नहर के किनारे घटनास्थल पर ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब इधर-उधर सोचने के लिए कुछ नहीं बचा था। सभी की आंखें भर आई। लाल बेड सीट में बंधे शवों और उनकी दुर्दशा को देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। ग्रामीण कभी शवों की तरफ तो कभी गांव के लोगों की तरफ देखते रहे।
विज्ञापन
7 of 11
हिमांशु का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा में पति से कहासुनी के बाद तीन बच्चों को चादर से बांध नहर में कूदी महिला, चारों की मौत
बांदा के नरैनी में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर शुक्रवार रात युवक नशे में घर लौटा तो पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी ने रक्षाबंधन का हवाला देकर पति को फटकार लगाई तो बात और बढ़ गई। पति के रवैये से आहत होकर पत्नी रीना (30) ने अपने तीन बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) व प्रिंस (3) को साथ लेकर रात में ही केन नहर में छलांग लगा दी।
8 of 11
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने बेडशीट से बच्चों को अपनी कमर में बांध लिया था। शनिवार की सुबह चारों के शव बरामद हुए। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी शिवराज ने बताया कि रिसौरा गांव निवासी अखिलेश आरख सूरत में मजदूरी करता है। तीन माह पहले ही गांव आया था।
9 of 11
प्रिंस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया था पति
शुक्रवार की रात वह दोस्तों के साथ कच्ची सड़क के पास पार्टी करने चला गया था। रात करीब 10 बजे वह नशे में घर लौटा तो पत्नी रीना से उसकी कहासुनी हो गई। इस बीच वह सोने चला गया। शनिवार को सुबह सोकर उठा तो रीना अपने तीनों बच्चों हिमांशु, अंशी व प्रिंस के साथ घर से नदारद थी।
10 of 11
केन नहर के किनारे घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को निकाला गया
घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बांदा ब्रांच की केन नहर पटरी पर शनिवार को सुबह पांच बजे रीना का कंगन, एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने पहुंचकर खोजबीन कराई। गोताखोरों की मदद से दोपहर एक बजे लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद चारों शवों को घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया।
पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया रात में महिला के पति के नशे में आने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।- शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा