यूपी के इटावा जिले एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारे ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं। हाथापाई के बाद उसने महिला के सिर में तीन गोलियां मारी। इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक किसान ने पुलिस को घटना का आंखोदेखा हाल बताया। घटना स्थल पर पड़े महिला के जेवर उसके साथ हुई क्रूरता को बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
नहर पटरी मार्ग से जुड़े नगला मुलू जाने वाले संपर्क मार्ग पर दोपहर को वारदात से पहले एक किसान ने महिला व युवक के बीच हाथापाई होते देखा था। किसान आधा किमी दूर खेत में था। बताते हैं कि युवक उस महिला को बाइक से लेकर आया था।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
उसने नहर किनारे सरपत के झुरमुट के पास महिला को उतारा और शाल से उसका गला कसने लगा। दोनों के बीच बीस मिनट हाथापाई होती रही। फिर महिला गिर पड़ी।
4 of 7
डेमो पिक
किसान इसे दोनों का आपसी मामला समझ चुप रहा, लेकिन इसी बीच युवक ने महिला के सिर में तीन गोलियां दाग दीं। फिर डिग्गी से पेट्रोल की बोतल निकाल महिला पर छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
यह सब देख किसान चिल्लाया तो युवक भाग निकला। प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार यादव ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मौके पर पहुंचकर किसान से पूछताछ की। किसान ने बताया कि युवक का कद करीब पांच फीट से अधिक था। वह गेहुंए रंग की जैकेट पहने था।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30 साल है। दोनों पैरों में दो बिछिया, एक हाथ की उंगली में सोने की अंगूठी पहने थी। मौके पर ही कान का टूटा हुआ एक बाला और एक पर्स मिला है, जिसमें करीब चार हजार अधजले रुपये, दो जोड़ी सोने के बाले मिले हैं। पर्स पर बसरेहर के दो सराफा दुकानों के नाम लिखे हैं। माना जा रहा है कि महिला बसरेहर के आसपास की हो सकती है।
एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा। फोरेंसिक टीम ने मृतका के अंगूठे के निशान लिए हैं। आधार कार्ड के जरिए शिनाख्त की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है।