उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में प्रेमी की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां ने एक प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति दिल्ली में रहकर पत्थर कटाई का काम करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ छोटे (18) घर से करीब 100 मीटर की दूर पशुबाड़े में रविवार रात सोने गया था। सोमवार सुबह बड़ा भाई भैरमदीन मवेशियों को चारा देने पहुंचा तो अर्जुन का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि अर्जुन के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे। निशानदेही पर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
20 फरवरी को थी अर्जुन की शादी
मृतक अर्जुन दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था। 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। पिता भइयन प्रजापति और बड़े भाई भैरमदीन ने बताया कि हत्यारोपी महिला बिटोला का पति लाला यादव भी दिल्ली में रहकर अर्जुन के साथ पत्थर कटाई का काम करता है। अर्जुन की मजदूरी का 50 हजार रुपये लाला यादव लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि लाला यादव की पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के मुन्ना पांडेय से है। अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था। इससे अर्जुन की बिटोला से भी नजदीकी बढ़ गई थी। इसी खुन्नस के चलते मुन्ना पांडेय ने महिला के साथ मिलकर उसके भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है।
4 of 5
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पिता बटाई पर खेती लेकर करते हैं किसानी
भइयन प्रजापति का भरा पूरा परिवार है। भइयन गांव में बटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करता है। घर में पत्नी सुनैना के अलावा उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। मृतक अर्जुन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में भैंसें भी पली हैं।
प्रेमी संग मिलकर युवक की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
घटना से कुछ घंटे पहले अर्जुन के घर आया था आरोपी
भैरमदीन का कहना है कि रविवार की शाम करीब पांच बजे मुन्ना पांडेय उसके भाई (मृतक अर्जुन) को अपने साथ ले जाने आया था। मुन्ना ने कहा था कि एक काम से अर्जुनाह गांव चलना है। इसकी एवज में चाहे तो तुम 20 हजार रुपये ले लो और अपने भाई को भेज दो। भैरमदीन का आरोप है कि मुन्ना उसके छोटे भाई को साथ ले जाकर मारने का प्लान बनाए था। अगर उसका भाई रात में मवेशियों के बाड़े का दरवाजा नहीं खोलता तो शायद आज वह जिंदा होता।