उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलॉजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
1 of 7
मां ने बेटे की हत्या कर खुद भी दी जान
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के उर्सला परिसर में घरेलू कलह के चलते निजी पैथोलॉजी कर्मी की पत्नी ने डेढ़ साल के बेटे की हत्या करने के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। देर शाम पैथोलॉजी कर्मी की दादी घर पहुंची तो मासूम का शव बेड पर व मां का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला।
उर्सला के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में ले लिया। इधर बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मामले में पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
2 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
दहेज के लिए बेटी को करते थे प्रताड़ित
चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी श्याम वाल्मीकि नगर निगम में सुपरवाइजर हैं। श्याम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी स्नेहा (23) की शादी 24 नवंबर 2023 को उर्सला सर्वेंट क्वाटर निवासी सुमित से की थी। जिनका एक डेढ़ साल का बेटा सम्राट है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। जिसकी शिकायत स्नेहा अक्सर कॉल कर मायके वालों से करती थी। यहां तक की मायके वालों के आने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
3 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
शनिवार की रात भी उसने पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता को कॉल कर मायके बुलाने की बात कही थी। इस पर पिता ने परिवार में सुतक होने की बात कहकर टाल दिया था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे कोतवाली पुलिस ने कॉल कर नाती की हत्या के बाद बेटी के सुसाइड करने जानकारी दी गई। इसके बाद मायके वाले आनन फानन बेटी के घर पहुंचे। पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पति और ससुर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
4 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
दादी के घर पहुंचने पर हुई घटना की जानकारी
थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि सुमित अपनी पत्नी स्नेहा, बेटे सम्राट व दादी रानी के साथ उर्सला परिसर स्थित आवास की पहली मंजिल पर रहता है। जबकि उसके पिता राजू वाल्मीकि, मां राजकुमार व बड़ा भाई रंजीत का परिवार कल्याणपुर में रहता है। सुमित की दादी भी एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी हैं। सोमवार करीब 6.30 जब कमरे पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। धक्का देकर जब भीतर दाखिल हुई तो मासूम बेड पर पड़ा था, जबकि स्नेहा फंदे से लटक रही थी। इसके बाद बदहवाश हालात में रानी बच्चे को लेकर उर्सला के इमरजेंसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में मौजूद डॉ श्याम जैन ने पूरी जानकारी हासिल करने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
5 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
पांच बजे पति को दिया नाश्ता, साढ़े छह बजे बच्चे की हत्या कर लगा लिया फंदा
उर्सला में पति सुमित को सोमवार की शाम पांच बजे नाश्ता दिया, उसके पैथोलॉजी जाने के बाद डेढ़ साल के बेटे सम्राट की गला दबाकर हत्या करने के बाद स्नेहा ने खुद फंदा लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि स्नेहा ने दुस्साहसी कदम उठा लिया। मां नीतू के मुताबिक, स्नेहा को रील बनाने का शौक था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करती थी। यह बात सुमित को बुरी लगती थी, जिसके चलते अक्सर दोनों में विवाद भी होता था।
विज्ञापन
6 of 7
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
इसके बाद स्नेहा ने पिछले साल सितंबर के बाद से कोई रील सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की थी। यही वजह थी कि 24 नवंबर को शादी की सालगिरह व 14 नवंबर को बच्चे के जन्मदिन पर भी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया था। पिता श्याम ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले स्नेहा के चाचा मंगल की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। स्नेहा ने फोन कर मायके आने की इच्छा जाहिर की तो परिवार में सूतक चल रहा था।
उर्सला परिसर में हत्या और सुसाइड का मामला
- फोटो : amar ujala
उन्होंने उसे आने से रोक दिया था। रविवार को स्नेहा ने देर शाम फोनकर बातचीत की। उस दौरान डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी से आखिरी बात हो रही है। जरा सा भी आभास होता तो वह बेटी और नाती को अपने पास बुला लेते तो आज वह हमारे बीच में होती। उर्सला इमरजेंसी में जिस समय स्नेहा का शव सील किया जा रहा था, तब समधी राजू वाल्मीकि को देखकर श्याम आपे से बाहर हो गया। गाली गलौज करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि तुम लोगों ने एक कार के लिए मेरी बेटी और नाती की जान ले ली। शादी से लेकर आज तक तुम लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहे।