यूपी की भोली-भाली जनता ने यह कतई नहीं सोचा होगा कि 'योगी राज' में खुद रक्षक भक्षक बन जाएंगे और अत्याचार की परकाष्ठा को लांघेंगे। प्रदेश में सरकार को एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि यूपी पुलिस की करतूत से जुड़ा रोज कोई न कोई बड़ा मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला यूपी के महोबा जिले में सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
महोबा की रहने वाली ये महिला पुलिस का खौफनाक चेहरा दिखाने सीएम योगी के घर जाएगी। यूपी पुलिस का करतूत को अब यह महिला सीएम योगी के समक्ष रखकर समाधान मांगेगी।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो
महिला का आरोप है कि यूपी शहर कोतवाल ने उसके साथ बदसलूकी की। इस पर जब उसने विरोध किया तो वर्दीधारी गुंडा महिला संग मारपीट पर उतर आया। महिला ने योगी सरकार का हवाला दिया लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आप चौंक पड़ेंगे...
4 of 7
सीएम हाउस, दाएं सीएम योगी आदित्यनाथ
शहर कोतवाल द्वारा मारपीट किए जाने का यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत करने पहुंची महिला ने कोतवाल पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया।
अफसरों ने महिला की शिकायत की सुनावाई करने की बजाए उसे जांच की बात कहकर टरका दिया। महिला ने फिर से कार्रवाई के लिए दरख्वास्त की लेकिन अफसरों ने कानों में रूई डाल ली। इससे नाराज महिला अब मुख्यमंत्री से न्याय मांगने के लिए लखनऊ रवाना हो गई है।
विज्ञापन
5 of 7
डीजीपी जाविद अहमद (फाइल फोटो)
थाना अजनर के बुधवारा गांव निवासी कमलेश पत्नी स्व. गोवर्धन नामदेव के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें थानाध्यक्ष अजनर ने दोनों पक्षों का समझौता कराया था। इस मामले को लेकर महिला पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के आवास पर 10 अप्रैल को शिकायती पत्र लेकर गई थी।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो
पीड़िता का आरोप है कि जब वह घर के बाहर बैठी थी तभी शहर कोतवाल वहां आ गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर शहर कोतवाल ने उसे थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पत्थर से टकराकर फट गया था। पीड़िता ने एसपी समेत उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
शहर कोतवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर महिला मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस पहुंची। उसने प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अफसरों ने उसे टरका दिया। पीड़िता का कहना है कि वह न्याय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगी और अपना दुखड़ा सुनाएगी।