फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और ससुरालियों की पिटाई से विवाहिता की मौत, नर्सिंगहोम में हुआ हंगामा, सिपाही घायल

Sat, 22 Sep 2018 08:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
महिला की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आवास विकास हंसपुरम, नौबस्ता स्थित नर्सिंगहोम में पति और ससुरालियों की पिटाई से गर्भपात के बाद महिला की मौत पर बवाल हो गया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर जाने लगी तो उनके पक्ष के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस जीप पर पथराव कर दोनों को छुड़ा लिया। मामला बढ़ता देख कई थानों की फोर्स केसाथ एसपी कंट्रोल रूम पहुंचे। इसके बाद लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रोते-बिलखते परिजन, मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलपुर गोगूमऊ सरायं निवासी शिवकुमार सेंगर ने अप्रैल 2017 में बेटी पूनम (25) की शादी हंसपुरम् गांव निवासी इंद्रपाल के बेटे राहुल सिंह कछवाह से की थी। उनके पांच का बेटा शौर्य है। पूनम ढाई माह के गर्भ से थी। शुक्रवार दोपहर पूनम को पति और ससुरालियों ने ब्लीडिंग होने पर पास स्थित आकाश नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था, जहां शाम को गर्भपात के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पर पहुंचे मृतका के भाई धीरेंद्र और रिश्तेदारों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

3 of 4
महिला की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
आरोप था कि दो दिन पूर्व 10 लाख रुपये की मांग करके बहन के साथ मारपीट की गई थी। बाद में ट्रैक्टर खरीदने के लिए उनके पिता ने तीन लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट की। पेट में घूंसा मारने से गर्भपात के बाद बहन की मौत हो गई। पुलिस पति और ससुर को लेकर जीप से जाने लगी तो उनके पक्ष के लोगों ने पथराव कर उन्हें छुड़ा लिया। पत्थर लगने से सिपाही पवन कुमार घायल हो गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के पिता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। इसके साथ ही पुलिस पर पथराव में भी एफआईआर की जाएगी।

 
विज्ञापन

4 of 4
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिटाई से विवाहिता की मौत के बाद पति और ससुराल वालों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा और तोड़फोड़ की। पुलिस समझा-बुझाकर लौट गई, लेकिन कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो हकीकत सामने आई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें