यूपी के हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर व्यथा सुनाई। महिला ने बताया कि नौकरी दिलाने के बहाने एक युवक ने उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया। एएसपी ने महिला थानाध्यक्ष को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात की और प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि मल्लावां कोतवाली का निवासी चंद्र पाल मार्च 2017 में उसे ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी का झांसा देकर शहर ले आया था। जहां पर उसका पति भी साथ में आया था।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
युवक ने उसके पति को मारपीट कर भगा दिया और उसको कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई और उससे एक बच्ची को जन्म दिया। उसने आरोप लगाया कि युवक हर रोज एक नए युवक के साथ आता है और उससे वेश्यावृत्ति कराने के लिए प्रताड़ित करता है।
महिला ने बताया कि उसने उसके साथ मारपीट कर उसके कान के कुंडल, पायल, मंगलसूत्र और बैंक से 20000 निकलवा लिए। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है।