फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी के किरदार में कानपुर की विदेशी बहू सुजैन बरनर्ट, मशहूर एक्टर अखिल मिश्रा की हैं पत्नी

Sun, 30 Dec 2018 09:00 AM IST
शिप्रा सक्सेना गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर में अखिल मिश्रा की पत्नी सुजैन निभा रहीं कांग्रेस प्रमुख का किरदार 
- मनमोहन सिंह के रोल में हैं मशहूर अभिनेता अनुपम खेर 
विज्ञापन
1 of 7
डेमो
जर्मनी में पैदा हुईं कानपुर की बहू एक्ट्रेस सुजैन बरनर्ट अब सोनिया गांधी के किरदार में फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में दिखेंगी। सुजैन राम मोहन का हाता, शिवाला निवासी जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता अखिल मिश्रा की पत्नी हैं। सुजैन कभी कानपुर नहीं आई हैं। मुंबई के मीरा रोड में अखिल और उनकी पत्नी सुजैन साथ में रहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो
35 साल की सुजैन ने एक्टर अखिल मिश्रा से 2009 में शादी की थी। कलर्स टीवी के मशहूर धारावाहिक 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में राजमाता हेलेना का किरदार निभाया था। सुजैन पहली ऐसी विदेशी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भारतीय टीवी सीरियल में खलनायिका का किरदार निभाया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो
साल 2005 में सुजैन एक्टिंग की दुनिया में अपना कैरियर बनाने के लिए जर्मनी से मुंबई आई थीं। सुजैन सबसे पहले मुंबई आकर थिएटर से जुड़ीं। इसके बाद टीवी की दुनिया की तरफ रुख किया। सुजैन ने 'हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'नो प्रॉब्लम' फिल्मों में भी काम किया।
 

4 of 7
डेमो
एक थियेटर के सिलसिले में उनकी मुलाकात कानपुर निवासी एक्टर अखिल मिश्रा से हुई। इसके बाद 3 फरवरी 2009 को दोनों ने शादी कर ली। सुजैन अंग्रेजी, जर्मन के अलावा बंगाली, मराठी और हिंदी धाराप्रवाह बोल लेती हैं और लावणी नृत्य में उन्हें महारत भी हासिल है।
 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो
किरदार तो किरदार होता है कलाकार अपना बेस्ट देता है: अखिल
एक्टर अखिल मिश्रा ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि उनकी पत्नी का किरदार वही है जो डायरेक्टर ने उन्हें लिखकर दिया है। एक्टर को जो भी स्क्रिप्ट दी जाती है वो अपना बेस्ट देता है। मेरा मानना है कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में टॉप पर होगी। क्योंकि फिल्म की कहानी देश की राजनीति को भी बयां कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
अखिल ने बताया कि आखिरी बार वह 1999 में कानपुर आए थे। 1975 तक कानपुर में ही रह कर उन्होंने थियेटर किया। साल 1976 में वह मुंबई जाकर सेटल हो गए। अखिल बॉलीवुड की 'थ्री इडियट', 'भोपाल', 'रेडियो', 'डॉन', 'करीब', 'शिखर', 'गांधी' समेत दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
सुजैन बरनैट की कुछ मशहूर फिल्में: - 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर', 'ठन-ठन गोपाल', 'नो प्रॉबल्म', 'हनीमून ट्रैवल्स', 'पधारो इंडिया', 'लव रेसिपी' आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें