फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गोद में लिए बैठी थी 5 महीने का बच्चा, दो साल बाद विदेश से लौटे पति ने खो दिया आपा

Fri, 01 Jun 2018 04:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के एक गांव में दो साल बाद विदेश से लौटे युवक ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक ने बीवी की गोद में पांच महीने के बच्चे को देखते ही अपना आपा खो दिया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ें- पत्नी की हत्या के इरादे से घर आया था राजेश
विज्ञापन

2 of 7
पांच माह के भाई के साथ बैठी बहन आस्था - फोटो : अमर उजाला
हसनगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर बकिया निवासी राजेश दुबई में नौकरी करता है। वह पिछले दो वर्ष से दुबई में था। पांच महीने पहले उसे पत्नी रेखा (35) को बच्चा होने की सूचना मिली। उसके विदेश में होने के बाद भी बेटे के जन्म होने को लेकर उसका पत्नी से फोन पर अक्सर विवाद होता था। वह बुधवार को विदेश से लौटा। सबसे पहले हसनगंज थानाक्षेत्र के सैरपुर गांव ससुराल में चला गया। देर रात ससुराल से अपने घर रसूलपुर बकिया पहुंचा। बच्चे के जन्म को लेकर पत्नी रेखा से विवाद हुआ। वह पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर खींच लाया। उसने सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को घर से सौ मीटर दूर सड़क पर फेंककर भाग निकला।


आगे की स्लाइड में पढ़ें- तीन बेटियां और एक पांच माह का बेटा है
विज्ञापन

3 of 7
घटना स्थल पर जांच करते एसपी हरीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना पुलिस और एसपी हरीश कुमार गांव पहुंचे। ग्रामीणों व राजेश की आठ वर्षीय बेटी अंशिता से घटना के संबंध में जानकारी ली। अंशिता ने बुधवार रात हुए विवाद औैर घटना क्रम की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस गांव में रहने वाले रेखा (मृतका) के कथित प्रेमी आजाद व उसके पिता नोखे को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। मृतका की मां रामकुमारी पत्नी बेचेलाल की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक पांच माह का बेटा है। सभी बच्चों को नानी राजकुमारी अपने साथ ले गई हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें- ससुराल में भी परिजनों से हुआ था विवाद

4 of 7
रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हसनगंज। घर की आर्थिक स्थिति को मजबूर करने के लिए राजेश दो वर्ष पूर्व दुबई नौकरी के लिए गया था। जिस वक्त राजेश दुबई गया, उसके तीन बेटियां थीं। पांच माह पहले बेटे के जन्म की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार बेटे के जन्म के बाद राजेश का पत्नी से आए दिन फोन पर विवाद होता था। एक सप्ताह पूर्व राजेश ने घर लौटने की बात पत्नी को बताई थी। बुधवार शाम को वह लौटने पर ससुराल सैरपुर चला गया। ससुराल में उसने सास रामकुमारी से बेटे के जन्म के संबंध में बातचीत की। निष्कर्ष न निकलने पर वह रात में घर चला आया। पत्नी की गोद में पांच माह के बेटे को देखते ही वह आपा खो बैठा। उसने पत्नी की हत्या कर दी। अंशिता ने पुलिस को बताया कि पापा मां को घर से बाहर खींच ले गए थे। उन्होंने मां को मार डाला। बताया जा रहा है कि राजेश विदेश से ही पत्नी की हत्या करने की बात तय कर घर लौटा था। वह विदेश से कोई भी सामान नहीं लाया था। पुलिस ने राजेश की तलाश तेज कर दी है। 
विज्ञापन

5 of 7
रेखा की फाइल फोटो, घटना स्थल पर जांच करते एसपी हरीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
छह साल पूर्व आजाद के संपर्क में आई थी रेखा
हत्या की सूचना पर रसूलपुर बकिया गांव पहुंचे एसपी ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि छह वर्ष पूर्व रेखा व आजाद के बीच संबंध बन गए थे। तीन साल पहले वह आजाद के साथ कहीं चली गई थी। बाद में वह घर लौट आई।  इस बीच राजेश विदेश चला गया। इससे एक बार फिर रेखा व आजाद के बीच नजदीकी संबंध बन गए। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि पांच माह पूर्व बच्चे के जन्म को लेकर राजेश ने पत्नी की हत्या की है। 


 बच्चे को भी जान से मारना चाहता था राजेश !
विज्ञापन

6 of 7
पांच माह के भाई के साथ बैठी बहन आस्था - फोटो : अमर उजाला

मृतका की बेटी अंशिता के मुताबिक पिता पांच माह के भाई को भी मारना चाहते थे। पिता गुस्से में मां से छीना-झपटी करने लगे तो आक्रोश देख मां रेखा ने भाई को दूसरे कमरे में लिटाकर बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। बाद में पापा ने मां को मार डाला।


पिता का इंतजार कर रहीं बेटियों से छिनी ममता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमाे पिक
राजेश की शादी तेरह साल पहले हुई थी। राजेश अपने परिवार का अकेला था। उसके पिता रामस्वरूप और मां की मौत हो चुकी है। विदेश जाने से पहले राजेश मुंबई में काम करता था। उसके तीन बेटियाें में अंजली (12), अंशिका (8), आस्था (6) और पांच माह का बेटा है। दो साल पहले विदेश गए पिता के लौटने का इंतजार कर रहीं बेटियों का जब पिता से मिलने का वक्त आया तो इन हालातों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें