यूपी के फतेहपुर जिले में सेमौरी गांव निवासी लालचंद्र पाल ने 2012 में कौशांबी जिले के सैनी थाने के घरियालीपुर गांव निवासी गैर बिरादरी की मंजू देवी से प्रेम विवाह किया था। मंजू देवी के मायके वालों ने सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। रविवार शाम पति एक जगह निमंत्रण में जाने को तैयार हुआ, मंजू ने उसे मना किया।
विज्ञापन
2 of 3
डेमो पिक
मना करने पर जब पति न माना तो दोनों में विवाद होने लगा, इसी बीच पति जबरन निमंत्रण में चला गया। देर रात जब लौटा तो पत्नी का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे में लटका मिला।
दूसरे कमरे में छोटे-छोटे चार बच्चे सो रहे थे। घर में पति, पत्नी, बच्चों के अलावा और कोई नहीं रहता था। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ युवती के मायके सूचना भेजी गई है, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है और न ही किसी तरह का कोई आरोप लगाया गया है।