फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बीघा खेत...विवाद और खूनी खेल : पहले मारीं गोलियां, फिर बेरहमी से पीटा, बच्चों के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 20 Jun 2023 05:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में निजामपुर हत्याकांड की मुख्य वजह चार बीघा खेत बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक नसीरुद्दीन की शादी गांव की ही यासमीन बानो के साथ एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही नसीरुद्दीन के इरादे नेक नहीं थे और वह ससुर मेहंदी खां की प्रॉपर्टी पर नजर रखने लगा था।

चार बीघा जमीन अपने नाम कराने का दबाव पत्नी यासमीन बानो पर बना रहा था। इस कारण दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। लगभग आठ माह से यास्मीन बानो मायके में ही रह रही थी। चार माह पूर्व उसने तलाक के लिए कोर्ट में वाद भी दायर किया था। उसी से नाराज नसीरुद्दीन ने पूरी घटना की अंजाम दिया है।

बताया गया नसीरुद्दीन दिल्ली में रहकर टेंपो चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक नसीरुद्दीन तीन-चार दिनों से तमंचा लेकर गांव में घूम रहा था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उसके सिर पर खून सवार हो। इधर, एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया गया। आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से घायल पत्नी को पीटा भी
पुलिस की पूछताछ में लोगो ने बताया कि गोली लगने से घायल यासमीन को नसीरुद्दीन ने पीट भी था। लोगों ने बताया कि नसीरुद्दीन बाग आया और यासमीन से गाली गलौज करने लगा। फिर यासमीन के गोली मार दी। साली सहर बानो ने विरोध किया, तो नसीरुद्दीन ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर सहर बानो के सीने में लगी।
विज्ञापन

3 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
तड़प-तड़प कर हुई सहर बानो की मौत
घायल सहर बानो ने भागकर जान बचाने का प्रयास किया। तभी नसीरुद्दीन ने पीछे से दूसरी गोली चला दी, जो उसके बाएं हाथ की कलाई में लगी। गोली लगने के बाद मौके से 50 मीटर दूर गिर गई और तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। उसके बाद नसीरुद्दीन ने अपनी पत्नी यास्मीन बानो को पकड़ कर पीटा।

4 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
वारदात देखने के बाद से सहमे है बच्चे
निजामपुर में जीजा द्वारा गोली मारकर जिस समय साली की हत्या की गई थी। उस समय सहर बानो के तीनों बच्चे शाफिया (13), आशिफा (11) व बेटा शादान (8) भी मौके पर थे। तीनों ने मां को गोली लगने के बाद तड़प -तड़प कर मरते देखा है। घटना के बाद से तीनों बच्चे डरे सहमे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
आरोपी युवक फरार, झोंके थे दो फायर
पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार दोपहर घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। पत्नी को बचाने आई साली पर भी दो फायर किए। साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया है। एसपी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
बाग में आम तोड़ने के लिए गई थीं दोनों
निजामपुर निवासी नसीरुद्दीन का निकाह गांव की ही यासमीन बेगम (32) के साथ हुआ था। आठ माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। यासमीन का मायका गांव में ही है। विवाद के बाद से यासमीन मायके में रह रही है। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब यासमीन बड़ी बहन सहर बानो (35) के साथ गांव से 100 मीटर दूर स्थित बाग में आम तोड़ने के लिए गई थी।
विज्ञापन

7 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
पत्नी की कोख, तो साली के सीने पर लगी थी गोली
इसी दौरान नसरुद्दीन वहां पहुंच गया और घरेलू विवाद का उलाहना देते हुए तमंचे से यासमीन पर फायर कर दिया। कोख में गोली लगने से यासमीन वहीं गिर गई, तो सहर बानो उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसी दौरान नसीरुद्दीन ने तमंचे से दो गोली सहर बानो को भी मार दी।
विज्ञापन

8 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला।
फोरेंसिक टीम ने लिए हैं फिंगर प्रिंट
सीने और हाथ में गोली लगने से सहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद नसीरुद्दीन मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पहुंच गई। यासमीन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें