फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया प्यार, फिर दिया दगा: खुद ही सीने पर मारी थी गोली, खेत में मिला था रक्तरंजित शव, जानिए पूरा मामला

Sun, 21 May 2023 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
1 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में प्रधान के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या नहीं की गई थी, बल्कि उसने एक महिला के एक-तरफा प्यार में खुद को गोली मार ली थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि प्रधान का नौकर इस मामले का चश्मदीद था।

उसी की गवाही व साक्ष्यों के आधार पर हादसे का खुलासा हुआ। एसपी ने बताया कि 11 मई की सुबह लोनार थाने के बरवन निवासी और मझिगवां कुलिया के प्रधान रामवीर सिंह का रिश्तेदार थाना अतरौली के जगसरा निवासी नारायण सिंह गांव के बाहर खून से लथपथ खेत में पड़ा हुआ था।

इस मामले में नारायण के बहनोई सौरभ सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुलासा करने के लिए टीम में इलाकाई पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम को भी लगाया गया था। वह 10 मई की रात को खेत पर काम कर रहे नौकरों के लिए खाना ले कर गया हुआ था।
विज्ञापन

2 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
नौकर की गवाही से हुआ खुलासा
वहां काम कर रहे नौकर लल्ला निवासी शेखपुर थाना हरपालपुर ने पुलिस को बताया था कि उसने नारायण को खुद से गोली मारते हुए देखा था,लेकिन इस मामले में कहीं उसका नाम न आ जाए,जिसके डर से वह भाग गया था। पुलिस ने नौकर की गवाही और गांव वालों से हुई पूछताछ के बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
पहले किया प्यार, फिर दे दी दगा
नारायण की गांव की एक महिला के बीच दोस्ती हो गई। जिससे वह प्रेम करने लगा। इतना ही नहीं उसने प्यार की निशानी के तौर पर अपनी प्रेमिका को अगूंठी भी दी थी। प्रेमिका की शादी के बाद दोनों दूर तो हो गए, लेकिन फिर भी नारायण की चाहत कम नहीं हुई। उसी के चलते उसने खुद की जिंदगी समाप्त कर ली।

4 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
मजदूरों को खाना देने गया था खेत
लोनार के बरवन गांव के बाहर खेत में खून से लथपथ नारायण सिंह के पुत्र अनिल सिंह का शव पड़ा पाया गया। युवक देर रात को खेत पर खाना देने गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। सुबह उसका खून से लथपथ शव देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
गोली मारकर खुदकुशी कर ली
नारायण सिंह लोनार थाना क्षेत्र के बरवन में अपने बहनोई के घर में रहता था। 10 मई की रात वह मजदूरों के लिए खेत पर खाना लेकर गया था। इसी दौरान मजदूरों को गोली की आवाज सुनाई दी, तो मौके पर जाकर मजदूरों ने देखा कि नारायण सिंह ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन

6 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
युवती ने उससे तोड़ दिए थे सारे रिश्ते
11 मई को बहनोई सौरभ सिंह की ओर से मिली तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें पता चला है कि नारायण सिंह कई वर्षों से यहीं रहकर बहनोई के काम में हाथ बंटाता था। इसी बीच उसका गांव के ही एक युवती से प्रेम हो गया। कुछ दिन बाद ही युवती ने उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए।
विज्ञापन

7 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद
इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। जांच के दौरान पुलिस ने आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा एक खोखा और मृतक की पैंट से एक जिंदा कारतूस बरामद किया था। एसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने जांच में पाया कि नारायण सिंह ने प्रेमिका द्वारा छोड़े जाने से आहत होने पर युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

8 of 8
hardoi murder case - फोटो : अमर उजाला
तमंचा फेंकने और कपड़े उतारने की जांच
वहीं, तमंचा फेंकने और कपड़े उतारने के मामले में जांच की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आए, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के चलते खुदकुशी करने का कदम उठाया। युवती की तलाश कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें