फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया था ससुराल, पत्नी और सास ने मिलकर कई जगह काट लिया

Sun, 18 Mar 2018 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शरीर पर दांत के निशान दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
मामला यूपी के औरेया जिले का है। जहां पत्नी को लेने गए युवक के साथ उसकी पत्नी और सास ने ऐसा व्यवहार किया जिसकी उसने कभी कल्पना भी न की होगी। जानें क्या है पूरा मामला...
 
विज्ञापन

2 of 5
दांत के निशान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रुरा के पुर्वा निवासी गौतम सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे जितेंद्र कुमार की शादी 4 अप्रैल 2016 को फफूंद में आयोजित बंजारा समाज के सामूहिक विवाह समारोह में प्रतापपुर उसरारी निवासी युवती से की थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
शरीर पर दांत के निशान दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि उसकी पुत्रवधू जुलाई 2017 में अपने भाई के साथ करीब डेढ़ लाख के जेवर आदि लेकर मायके चली गई थी। इस बीच जितेंद्र कई बार पत्नी को लेकर ससुराल गया। लेकिन उसकी पत्नी साथ नहीं आई।
 

4 of 5
शरीर पर दांत के निशान - फोटो : अमर उजाला
पुत्रवधू को समझाने के उद्देश्य से वह 9 मार्च को प्रतापपुर आया था। बहू ने जेवर बनवाने पर ही चलने के लिए कहा। इस पर उसे चांदी की करधनी बनवाकर दे दी। 16 मार्च को वह अपने बेटे को बहू को विदा कराने के लिए प्रतापपुर गांव में छोड़ आया था। शनिवार को जानकारी हुई कि बेटे जितेंद्र के साथ सास एवं पत्नी ने मारपीट की है। इस दौरान पत्नी एवं सास ने जितेंद्र के शरीर पर कई स्थानों पर काट भी लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शरीर पर दांत के निशान दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
घायल के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। उन्होने बताया कि नौ महीने से मायके रह रही पत्नी को विदा कराने गए बेटे के साथ उसकी सास एवं पत्नी ने मारपीट की। इस दौरान उसकी सास एवं पत्नी ने हाथों एवं कंधों में बुरी तरह से काट भी लिया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें