फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और सास की धारदार हथियार से गला रेत बेरहमी से की हत्या, आरोपी का मन नहीं भरा तो किया ये घिनौना काम

Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
घटना के मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
कन्नौज के हौदापुरवा मोहल्ले में एक युवक ने अपनी पत्नी व सास की गुरुवार देर रात हसिया से हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीसरी मंजिल से दोनों को नीचे फेंक दिया। रात पौने तीन बजे के करीब खुद थाने पहुंचा और बोला लो पकड़ लो मैं अपनी सास और पत्नी को मार कर आ गया। पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी और सास की हत्या के बाद पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने टीमों के साथ घटनास्थल पर पूछताछ की तो पता चला युवक अपनी सास की दबंगई से परेशान रहता था। शहर में कलेक्ट्रेट के पीछे हौदापुरवा गांव है। आरोपी निजी कार चालक है। कई साल से विश्वासपात्र होने की वजह से अधिकारियों को जब कहीं निजी रूप से जाना होता है तो अक्सर यही जाता है। आरोपी के दो भाई और हैं और सभी एक ही इमारत में रहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
घटना के बाद मौके पर बिखरा खून - फोटो : amar ujala
आरोपी मुरारी पुत्र विकास तीसरी मंजिल पर रहता है। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिसमें दो मुरारी की ससुराल में रहती हैं। दो भाई राजीव पशुपालक और वीर सिंह परचून दुकानदार हैं। घटना रात लगभग 2:00 बजे की है। पति पत्नी के विवाद के बाद सास के पहुंच जाने पर गुस्से में आपा खो बैठे मुरारी ने इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुरारी की भाभी रोमी ने बताया कि 2014 में मुरारी और सविता (23) की शादी हुई थी।

 

4 of 5
घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
मायका शाहपुर माला शिवराजपुर कानपुर नगर में है। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। जिसमें मध्यस्थता करने सास कलावती आया करती थी। पंद्रह दिन पहले मारपीट के मामले में मुरारी को उसकी सास ने थाने में बंद करा दिया था। गुरुवार को 4 बजे पति-पत्नी का विवाद हुआ था। पत्नी मायके चली गई थी। मां कलावती के साथ रात 11 बजे आई। ऊपर काफी तेज-तेज आवाजें आ रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
कई बार आवाजें बंद हो जाती और कई बार फिर होने लगतीं। अक्सर ऐसा होने की वजह से उन लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रात लगभग 2:00 बजे झगड़ा फिर शुरू हुआ। पत्नी और सास को धारदार हथियार से मरणासन्न कर तिमंजिले से नीचे फेंक दिया। भाभी रोमी ने बताया की हत्या करने के बाद मुरारी खुद थाने पहुंच गया था और उसने वहां अपना गुनाह कबूल कर लिया। थानेदार विकास राय ने बताया कि सास के अधिक दबाव को फिलहाल हत्या की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें