यूपी की सियायत में इन दिन मौरंग की माया ने अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक के होश उड़ा रखे हैं। अवैध खनन मामले में सीबीआई और ईडी की इंट्री होने से खनन का अवैध कारोबार करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच खनन के अवैध खेले को ध्वस्त करने के लिए मैदान में एक दबंग महिला अधिकारी ने इंट्री मारी है। जिससे खनन कारोबारियों के बीच में दहशत का माहोल है। इस मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भी नाम जुड़ चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
अवैध खनन में प्रयोग किए जाने वाले पुल को तोड़ा गया
अवैध खनन रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर खनन निदेशक डा. रोशन जैकब ने बुधवार को जिले में आधा दर्जन मौरंग खदानों पर छापेमारी की। इस दौरान रास्ते में हाईवे पर निकल रहे एक सैकड़ा ओवरलोड ट्रकों को भी सीज कराया। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे खनन पर भी अधिकारियों को फटकारा भी। उधर, इससे पहले उनके आगमन की सूचना पर मौरंग माफिया ने खुद ही अवैध पुल ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन
3 of 5
खनन निदेशक ने खदानों में मारा छापा
बुधवार को खनन निदेेशक डॉ. रोशन जैकब ने जिले का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह डकोर थाना क्षेत्र में संचालित घाटों पर पहुंचीं। यहां उन्होंने बंधौली, घुरौली घाट पर छापेमारी की। गड़बड़ी मिलने पर अफसरों को चेतावनी दी। इसके बाद उनका काफिला कदौरा पहुंचा। रास्ते में उन्होंने कई ओवर लोड ट्रकों को देख एआरटीओ की फटकार लगाई। साथ ही रास्ते व खदानों में मिले 80 से ज्यादा ट्रकों को सीज कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पथरेहटा, बसरेही, भेंड़ी, खरका आदि खादानों का निरीक्षण किया। घाटों पर उन्होंने पट्टों की नाप जोख कराई। तय मानक से अधिक क्षेत्र में मौरंग निकालने पर दो कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
4 of 5
अवैध खनन को रोकने के लिए खनन निदेशक ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
ओवरलोडिंग रोकने के लिए डीएम ने काफी कड़े तेवर अपना रखे हैं। डकोर से लेकर आटा तक के हाईवे पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों की टीमें भी तकरीबन रोजाना ही चेकिंग पर निकलती हैं। इन्हीं रूटों पर जब बुधवार को निदेशक निकलीं तो ओवरलोड ट्रकों की कतारें मिलीं। पुलिस की मदद से ट्रकों को जहां-तहां खड़ा कराया गया। 80 से अधिक ओवरलोड ट्रक सीज किए गए।
यूं तो रोजाना ही हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों की लोकेशन देने वालों की गाड़ियां फर्राटा भरा करती थीं, लेकिन जब निदेशक का काफिला निकला तो लोकेशन माफिया भी फेल साबित हुए और अधिकारियों के हाथ ओवरलोड ट्रकों की अच्छी खासी खेप लग गई। निदेशक का कहना है कि जनपद में ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा, इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।