कानपुर के कोतवाली के बड़ा चौराहा पर रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान मास्क न लगाने पर कार रुकवाने से नाराज महिला कारोबारी पुलिस से भिड़ गई। महिला ने वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों से कहा कि आप जैसे लोगों को ही विकास दुबे गोली मार दिया करता था।
विज्ञापन
2 of 5
मास्क न लगाने पर पुलिस ने रोका था
- फोटो : amar ujala
महिला काफी देर तक पुलिस से बहस करती रही। सीओ कोतवाली के समझाने पर महिला ने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। पुलिस ने बिना कार्रवाई महिला को जाने दिया। लॉकडाउन के दौरान कोतवाली पुलिस बड़ा चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस को दी धमकी
- फोटो : amar ujala
परेड की ओर से आ रही एक कार में चालक और पिछली सीट पर बैठी महिला के मास्क न लगाए होने पर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इससे नाराज महिला ने खुद को अधिवक्ता और रिफाइनरी कारोबारी बताते हुए पुलिस को अरदब में लेने की कोशिश की। महिला एसआई ने मास्क न लगाने और नंबर प्लेट सही न होने पर चालान काटने की बात कही।
4 of 5
मास्क लगाने से रोका तो भड़क गई महिला
- फोटो : amar ujala
इस पर महिला ने गुस्से में दरोगा को विकास दुबे की ओर से ऐसे पुलिसकर्मियों को गोली मारने जाने की बात कही। महिला दरोगा ने इसकी शिकायत सीओ कोतवाली राजेश कुमार पांडेय से की। मौके पर पहुंचे सीओ ने महिला को समझाने के साथ नियमों को बताते हुए मास्क लगवाया।
इसके बाद महिला ने अपने कहे पर पुलिसकर्मियों से माफी मांगी। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत ने बताया कि महिला के माफी मांगने पर बगैर कार्रवाई छोड़ दिया गया। महिला कानपुर देहात के रनिया स्थित अपनी फैक्टरी जा रही थी।