फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हजारों दीयाें की रोशनी से नहा उठा परमट घाट, खूबसूरत तस्वीरें आपका मन मोह लेंगी

Thu, 24 Oct 2019 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
रॉबिनहुड आर्मी कानपुर की ओर से गुरुवार को परमट घाट पर दीपदान महोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरे घाट को हजारों दीपकों से सजाया गया। जगमग दियों के बीच घाट की खूबसूरती सभी का मन मोह रही थी। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
रोशनी से नहा उठा परमट घाट - फोटो : अमर उजाला
सभी सदस्यों ने गंगा में दीपदान कर दिवाली की बधाई दी। रॉबिनहुड आर्मी ने कानपुर के परमट घाट पहुंच कर घाट की साफ-सफाई करने के बाद रंगोली से घाट को सजाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान घाट की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। दीपोत्सव में लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम, भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना की गई। 

 

4 of 5
दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला
रॉबिनहुड अकादमी के बच्चों और उनके अभिभावकों ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर उनका दान किया और फ़िर सभी गंगा आरती में शामिल हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोशनी से पटे घाट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बच्चों ने प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या आगमन के उपलक्ष्य में मंगल गीत गाये और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें