फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 10 की मार्कशीट ने जब जयमाल के बाद रूकवा दी शादी, दूल्हे ने किया दुल्हन काे ले जाने से इंकार

Tue, 13 Feb 2018 10:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के अाैरैया ज‌िले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक 18 साल से कम उम्र की लड़की काे प्यार हुअा ताे उसने अपने प्रेमी से शादी करने की ठानी। प्रेमी भी शादी के ल‌िए तैयार हाे गया पर कक्षा 10 की मार्कशीट दाेनाें के प्यार की दुश्मन बन गई। 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
औरैया के दिबियापुर में जयमाल के बाद शादी के इंकार करने वाली एक गांव निवासी युवती खुद को बालिग साबित करते हुए प्रेमी के साथ भेजने के लिए कहती रही लेकिन हाईस्कूल मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर आयु 18 से कम होने के कारण न तो प्रेमी उसे ले जाने को तैयार हुआ और न ही पुलिस शादी कराने को तैयार हुई।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
युवती को परिजन भी घर ले जाने से कतरा रहे हैं। पिछले दिनों पुर्वा छनन में एक युवती ने यूपी 100 पर सूचना देते हुए परिजनों द्वारा जबरन शादी किए जाने का आरोप लगाया था। इसपर पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी थी। युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई थी।
 
 

4 of 5
डेमो पिक
अगले दिन थाने में पूरे दिन इंतजार के बाद भी प्रेमी थाने नहीं पहुंचा। इसपर युवती एवं उनके परिजनों को सोमवार को थाने बुलाया गया। देर शाम प्रेमी थाने पहुंचा, लेकिन बात नहीं बन सकी। प्रेमी अपने घर चला गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि कागजातों में युवती नाबालिग है। इसलिए पुलिस तो शादी नहीं करा सकती। उधर लोगों ने प्रेमी को बताया है कि युवती यदि नाबालिग हुई तो परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से वह झमेले में फंस जाएगा। इसलिए प्रेमी थाने आने से भी कतरा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें