कार ने पंप पर मचाई ताेड़फाेड़
शेखाना निवासी अदनान पुत्र शाहिद अपने साथी रेहान पुत्र बब्बू के साथ गुरुवार दोपहर शहर के सरायमीरा रोड स्थित सतीश पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने के लिए कार लेकर पहुंचा था। कार में डीजल डलवाने के दौरान किसी का फोन आ गया। मोबाइल पर बात करने के लिए वह कार में चाबी लगाकर नीचे खड़ा हो गया। कार में बैठे रेहान ने कार को स्टार्ट कर दिया।