फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक सेवाओं का लाभ लेते 'बंदर महाशय' आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे

Sun, 01 Jul 2018 10:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कफ सीरप पीता बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में इटावा जिला अस्पताल के बाहर लगे इमरजेंसी बोर्ड के पास आराम से बैठे ये बंदर महाशय मानों ऐसा सोच रहे थे कि अस्पताल आए हैं तो थोड़ी दवाई पी लें। बंदर महाशय कहीं से कफ सीरप की शीशी उठा लाए हैं और बड़े चाव से पी रहे हैं। लगभग आधी दवा पीने के बाद शीशी फेंक दी और चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कफ सीरप पीता बंदर - फोटो : अमर उजाला
कफ सीरप पीते बंदर महाशय ने लोगों को थोड़ी देर के लिए हंसने पर मजबूर कर दिया। इनके इस काम को देखने के लिए बच्चे बूढ़े और नौजवानों की भीड़ जुट गई। इस खूबसूरत नजारे को अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट दिलीप सिंह ने देर न करते हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। आसपास खड़े लोग भी इन महाशय के सीरप पीने की स्लाइल को देखकर खूब हंसी ठिठोली की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें