यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में इस महीने जाते-जाते फिर से मौसम में बदलाव होने वाला है। 29 को कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। इसका असर एक दिन पहले से ही दिखने लगेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
दिन में होने वाली धूप में भी असर पडे़गा। इस महीने की यह आखिरी बारिश वाली ठंड होगी। अभी तक जनवरी में दो बार बारिश हो चुकी है। महीने के पहले सप्ताह के तुरंत बाद आठ जनवरी को 10 मिमी बारिश हुई थी, उसके बाद 16 जनवरी से दो दिनों तक तेज बरसात हुई।
विज्ञापन
3 of 6
कुछ ऐसा है कानपुर में ठंड का आलम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में 60 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी। यह इस सीजन की सबसे अधिक बरसात थी। अब एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। इसकी के साथ दिन और रात में तापमान भी नीचे जाएगा।
4 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान के अनुसार प्रदेश के मध्य क्षेत्र कानपुर और इसके आसपास का इलाका बारिश से प्रभावित होगा। हवा भी तेज रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम में परिवर्तन मंगलवार से ही दिखने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
दिन, रात के पारे में उछाल
सोमवार को दिन में धूप और रात में बादल होने की वजह से तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री से बढ़कर 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम पारा 5.8 से बढ़कर 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति 3.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मंगलवार को हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिन में हवा की नमी एक दिन पहले की तरह 94 पर बनी रही जबकि रात की नमी में 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।