उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, इटावा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, फर्रूखाबाद, महोबा, हमीरपुर, उरई, जालौन में बृहस्पतिवार को मौसम ने दस्तक दे दी है। बारिश संग बिजली गिरने से यहां दो लोगों समेत 45 बकरियों की जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
उन्नाव में दिन में छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नौ लोग झुलस गए। उड़ीसा में चक्रवाती सिस्टम विकसित होने से अगले 48 घंटों में बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।कानपुर शहर में बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर में छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी बारिश की शुरुआत तीन दिन पहले हो चुकी है। अगले 2 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 48 घंटे में 25 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बारिश से अधिकतम पारा दो डिग्री गिर गया। कानपुर देहात में भी झमाझम बारिश हुई।
4 of 5
झमाझम के हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
यहां बिजली गिरने से खेत में बकरी चरा रही एक महिला समेत नौ बच्चे झुलस गए। वहीं अलग-अलग स्थानों पर 45 बकरियों की भी मौत हो गई। उन्नाव में डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। यहां बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। फतेहपुर में भी सुबह झमाझम बारिश हुई।
इस दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। हरदोई, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी बारिश से लोगों को जहां राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव होने से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हमीरपुर में सुबह फुहारें गिरी। यहां दिनभर बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई।