यूपी के कानपुर समेत आस पास के शहरों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 24 घंटे के अंतराल में न्यूनतम पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बढ़ रहा ठंड का असर
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह अधिकतम पारा भी आंशिक रूप से कम हुआ है। यह 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पहली बार ऐसा हुआ है कि इस महीने का न्यूनतम और अधिकतम पारा सामान्य तापमान से नीचे आया है।
विज्ञापन
3 of 5
बढ़ रहा ठंड का असर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में सामान्य तापमान अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहता है। दो दिनों से दिन में हवा की नमी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को अधिकतम नमी में 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 93 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है, जबकि न्यूनतम हवा की नमी में पांच प्रतिशत की कमी आई है।
4 of 5
बढ़ रहा ठंड का असर
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह तक महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों मेें बादल रहने के आसार हैं। ऐसे में सुबह-शाम धुंध और कोहरा भी हो सकता है। बुधवार को शाम पांच बजे से ही ओस पड़ने की वजह से ठंडक ज्यादा महसूस होने लगी है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड ज्यादा पड़ने की उम्मीद है। अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।