फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: यूपी के कई शहरों में तेज रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Thu, 01 Apr 2021 09:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में धूल भरी आंधी जो मध्य अप्रैल और मई में चलती थी। वह मार्च के आखिरी सप्ताह से चलना शुरू हो गई है। इस लिहाज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को 11.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को हवाओं की रफ्तार 3.5 किमी प्रति घंटा थी। आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और बढ़ सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। दिन का पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात बादल होने की वजह से तापमान तीन डिग्री बढ़कर 21.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम पारा तीन डिग्री घटकर 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कई दिनों से हवा की नमी में कमी आई है। 

 

4 of 5
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस बार बदला रहा मार्च
मार्च माह में इस बार मौसम काफी बदला नजर आया। मौसम विभाग के विशेषज्ञ मानते हैं कि यह ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते असर का नतीजा है। इसी वजह से इस बार गर्मी भी जल्दी शुरू हो गई। पिछले वर्ष मार्च में 36.5 मिमी बारिश हुई थी, इस बार मात्र पांच मिमी(फुटकर में) में बारिश हुई। पिछले वर्ष इस महीने का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री तक ही पहुंचा था। इस बार 40.2 डिग्री तक गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी में मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
आगामी एक सप्ताह का संभावित तापमान
अधिकतम - 40 से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस के बीच
न्यूनतम - 21 से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें