फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: फिर शुरू हुए गर्म हवा के थपेड़े, पारा 40 के करीब, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Tue, 06 Apr 2021 12:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते गर्म हवा के थपेड़े फिर से शुरू हो गए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह रात में भी तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। पारा दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी सप्ताह में मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लाक व जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा लेकिन हवाओं की गति तेज रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का पारा 40 डिग्री से ऊपर तक जा सकता है। 

4 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
पांच वर्ष पहले पांच अप्रैल को 40 से ऊपर था तापमान 
2016 में पांच अप्रैल को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर तक जाने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी तेजी से हो सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में खान-पान के साथ अन्य चीजों का भी ध्यान रखें। शाम के समय ठंडी चीजों के सेवन से बचें। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें