बर्फीली हवाओं की वजह से पड़ रही कड़ाके की ठंड और गलन का प्रकोप अभी तीन दिन तक जारी रहेगा। यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में सुबह-शाम कोहरे की भी मार रहेगी।
विज्ञापन
2 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बर्फीली हवाओं के प्रभाव की वजह से अभी ठिठुरन रहेगी। वहीं गुरुवार को सुबह और शाम दृश्यता 1.5 किमी मी. रही।
विज्ञापन
3 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार पाला पड़ने की वजह से आलू, सरसों, मटर की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। कृषि व मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार दलहनी फसलों को पाला से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करना जरूरी है।
4 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
बादल होने की वजह से दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़त रही। अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
हवा की रफ्तार तीन किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।