बरसी आग, गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
जालौन का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पहुंचने से लोग भीषण गर्मी से बिलबिला उठे। एसी, कूलर और पंखों ने भी भीषण गर्मी से राहत नहीं दिला सके। हमीरपुर में भी सुबह से गर्म हवाएं चलने से दिनभर सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 32 डिग्री रिकार्ड किया गया।