शनिवार शाम को केरल में पहुंचे मानसून ने जमकर बारिश की है, लेकिन कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा और फतेहपुर के लोगों को अभी खुश होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल 10 दिनों तक गर्मी और उमस से परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 6
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी बारिश जून के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है। पूरी तरह से मानसून जुलाई में ही आएगा। पिछले एक सप्ताह से चल रही पुरवैया बदलकर पछुवा हवा चलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान अगले एक सप्ताह के अंदर 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 6
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग और मौसम की जानकारी देने वाले एजेंसी स्काई मेट के अनुसार इस बार मानसून की गति धीमी रहेगी। इस हिसाब से यूपी के पूर्वी और मध्य क्षेत्र के जिलों में मानसून 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है।
4 of 6
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मानसून आने के एक सप्ताह के दौरान बारिश धीमी रहेगी। जुलाई से तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले कानपुर से लेकर बुंदेलखंड के बीच रहने वालों को भारी उमस और तेज धूप से जूझना पड़ेगा। रात में भी उमस रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
गर्मी ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विजय दुबे के अनुसार केरल से अरब सागर की रेखा से होते हुए यूपी खासकर पूर्वी यूपी के क्षेत्रों में मानसून पहुंचने में अभी कम से कम 15 से 20 दिन लगेंगे। मानसूनी बारिश इस बार जून के आखिरी दिनों में थोड़ी बहुत हो सकती है, अच्छी मानसूनी बारिश की उम्मीद जुलाई से ही की जा सकती है।