फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बेरहम हुआ मौसम, कहीं ओलावृष्टि कहीं बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड, बिजली गिरने से 2 की मौत

Sat, 14 Dec 2019 09:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
यूपी में बारिश के बाद ठंड की मार - फोटो : अमर उजाला
मौसम का मिजाज सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार व गुरुवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को बुंदेलखंड समेत सेंट्रल यूपी के तकरीबन सभी जिलों में सर्द हवाओं, बारिश व ओलावृष्टि से मौसम और बेरहम हो गया। कानपुर में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से ठंड ने 19 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है।

 
विज्ञापन

2 of 7
कानपुर और आसपास के जिलों में सुबह से शाम तक हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में बिजली गिरने से एक युवती व फर्रुखाबाद में खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई। चित्रकूट में कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए। फतेहपुर व कानपुर देहात जिले में चार मवेशियों की जान चली गई। औरैया में दो व चित्रकूट में चार मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बारिश ने बढ़ाई ठंड - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में दूसरे दिन भी सर्द हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश व ओलावृष्टि से मऊ व बरगढ़ क्षेत्र के कई गांव में कच्चे घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कड़ाके की ठंड से बरगढ़ व भरतकूप क्षेत्र के चार मवेशियाें की मौत हो गई है और  दो दर्जन से अधिक बीमार हैं। महोबा में दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही।

 

4 of 7
पूरे दिन हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में शुक्रवार शाम को हुई झमाझम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। जालौन के कुठौंद व डकोर के आसपास ओलावृष्टि हुई। इटावा में नई मंडी के पास बिजली गिरने से वायरिंग जल गई और एक मकान में दरार आ गई है। बारिश से शहर समेत जिले भर में बिजली गुल रही। सैफई चिकित्सा विवि की बिजली भी करीब चार घंटे तक रही बाधित।

 
विज्ञापन

5 of 7
बारिश के बाद बढ़ी ठंड में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
औरैया में बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। फर्रुखाबाद में अमृतपुर के पंचम नगला गांव में बिजली गिरने से खेत की रखवाली कर रहे तेजराम यादव (60) की गुरुवार रात मौत हो गई। कन्नौज में रात से रुक रुक कर पानी बरस रहा है। हरदोई में शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नीर निवासी आरती (18) पुत्री मुंशीलाल की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ठंड में स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक बारिश हुई। फतेहपुर में दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई। बिजली गिरने से बकेवर थानाक्षेत्र के शाहजहापुर गांव में किसान राजकुमार झुलस गए। मलवां थाना क्षेत्र के दीवानीपुर में दो भैंसों की मौत हो गई। कानपुर देहात जिले में अलग-अलग जगह दो मवेशियों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बारिश से बदला मौसम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बारिश से ठंड ने 19 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2000 के बाद पहली बार 2019 के दिसंबर महीने में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें