कानपुर में कई दिनों से जारी मानसूनी बारिश ने एक सीजन में होने वाली सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा कर लिया है। फिर भी यह पिछले वर्ष हुई कुल बारिश की अपेक्षा कम है।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश में भींगते हुए स्कूल जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को हुई 9.8 मिमी बरसात से इस सीजन में कुल 753 मिमी बारिश हो चुकी है। एक सीजन में सामान्य बारिश 750 मिमी निर्धारित है। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह अभी 205 मिमी कम है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम ने ली करवट तो चहक उठी लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, पूरे सितंबर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 29 सितंबर को तेज बारिश होने की उम्मीद है। फिलहाल उत्तरी हवाओं की वजह से बने पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में ठंडक ला दी है।
4 of 5
रंगीन मौसम में सेल्फी तो बनती है
- फोटो : अमर उजाला
सुबह और शाम के अलावा दोपहर में भी सोमवार को सर्द मौसम रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 27.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
भारी बारिश के बाद मौसम खुला तो मोर भी मतवाला होकर नाचा
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरावट के साथ पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बादल और बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा में भी 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ। अधिकतम नमी 98 और न्यूनतम 97 प्रतिशत रही।