फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर सहित आसपास के जिलों में झमझमा के बरसा पानी, तापमान में अचानक आई गिरावट से लोगों में डर

Fri, 27 Mar 2020 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर सहित आसपास के जिलों में झमझमा के बरसा पानी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में गुरुवार को झमझमा कर पानी बरसा। कई जिलों में सुबह से ही बूंदाबांदी चालू है। आने वाले दिनों में भी बदाल छाए रहेंगे। इसी के साथ बारिश के भी आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
झमझमा के बरसा पानी - फोटो : amar ujala
इटावा, औरैया, कानपुर देहात में भारी बारिश चालू है। उत्तर पूर्वी हवाओं का असर अभी 30 मार्च तक बना रहेगा। गुरुवार सुबह घने बादलों की गर्जना के बीच जितनी बारिश का अंदाजा था, उतनी हुई नहीं।


 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर सहित आसपास के जिलों में झमझमा के बरसा पानी - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्रों में केवल तीन मिलीमीटर और ग्रामीण इलाकों में सात मिमी बारिश रिकार्ड हुई। हवा की रफ्तार भी एक दिन पहले की अपेक्षा करीब ढाई किलोमीटर प्रतिघंटा अधिक (7.8 किलोमीटर प्रति घंटा) रही।

 

4 of 5
झमझमा के बरसा पानी - फोटो : amar ujala
बारिश और हवा के बावजूद तापमान में मात्र एक डिग्री की कमी आई। अधिकतम पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम पारा भी 1.4 डिग्री कम होकर 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर सहित आसपास के जिलों में झमझमा के बरसा पानी - फोटो : amar ujala
यह इस दिन के सामान्य तापमान में 2.8 डिग्री अधिक है। अब 27 से 30 मार्च के बीच घने बादल रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।  सम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि उत्तर क्षेत्र में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से मध्य क्षेत्र से लगकर पूर्वोत्तर जिलों में बारिश होने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें