फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिले पुरा पाषाण काल व ताम्र पाषाण काल के अवशेष, उठेगा प्राचीन रहस्यों से परदा

Mon, 09 Oct 2017 09:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास
महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर के पास संडवावीर, समोगरी देवी व उरदाइन देवी मंदिर के आस पास पुरा पाषाण काल व ताम्र पाषाण काल के अवशेष मिलना जारी है। खुदाई मेें कुछ ऐसी वस्तुएं और पत्थर के हथ‌ियार म‌िले हैं ज‌िनसे प्राचीन रहस्यों से परदा उठ सकता है।
   
विज्ञापन

2 of 5
झोपड़ी के पास मिली हस्तनिर्मित मिट्टी की मटकी - फोटो : अमर उजाला
पुरातत्व विभाग की टीम के विशेषज्ञों का मानना है कि यहां मिल रहे अवशेष ताम्र व नवपाषाण काल के संक्रमण काल को बताता है। रविवार को मंदिर के पास पुरा पाषाणकाल के खुरचनी व पत्थर की बनी कुल्हाड़ी मिली। संडवावीर में लोमड़ी की आकृति का मिट्टी का खिलौना और हस्तनिर्मित मिट्टी की मटकी मिली है।  जिससे पानी या अन्य सामग्री घर के अंदर न जा सके।  
विज्ञापन

3 of 5
पुरा पाषाण काल की खुरचनी - फोटो : अमर उजाला
टीम प्रभारी डॉ.शकुंतला देवी मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.अवनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इसी स्थान से लोमड़ी की आकृति वाला मिट्टी का खिलौना मिला है। छोटी हस्तनिर्मित मटकी मिली है। जले कंडे व जानवरों की जली हड्डियों के अवशेष मिले हैं वहीं कुछ मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं। जिससे आभास होता है कि जानवरों को भूनकर खाया जाता था। 
 

4 of 5
उत्खनन कार्य का निरीक्षण करती टीम - फोटो : अमर उजाला
गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली के पास पुरातत्व विभाग की टीम का उत्खनन धीरे-धीरे लोगों के लिए उत्सुकता बनता जा रहा है। रविवार को डॉ.शकुंतला देवी मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो.नीशित राय ने पूरी टीम से पूरी रिपोर्ट मांगी। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट प्रताप गोपेंद्र सिंह ने उत्खनन स्थल जाकर जानकारी ली।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोस्वामी तुलसीदास
नव पाषाण काल की संस्कृति के चिन्ह दिखे

डॉ.शकुंतला देवी मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.अवनीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उरदाइन देवी मंदिर के पास नव पाषाण काल की संस्कृति के चिन्ह दिखे हैं। इसे पुरा पाषाण काल के क्लीवर(खुरचनी) व हैडेस(हस्तकुठार, पत्थर निर्मित कुल्हाड़ी) भी मिली है। समोगरी देवी मंदिर के पास चंदेलकालीन संस्कृति के अवशेष के चिन्ह हैं। जिसका टीम सर्वे कर रही है। फिलहाल इसकी खुदाई का प्रस्ताव अब नहीं है। भारत सरकार पुरातत्व विभाग से अनुमति मिलने पर ही इसकी खुदाई होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें