फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप कांड: BJP MLA पर दुष्कर्म का अाराेप, सत्ता से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

Mon, 16 Apr 2018 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
रेप पीड़िता
बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म के आरोप का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विधायक के समर्थक उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। वहीं पीड़िता के पक्ष में उतरे लोग जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रेप पीड़िता एवं उसका परिवार
बीजेपी  भाजपा व जिले के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले को लेकर फेसबुक व ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग दो धड़ों में बंट गए हैं। एक धडे़ में विधायक के समर्थक हैं। दूसरे धड़े में कि शोरी को न्याय दिलाने की मांग करने वाले हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता का परिवार
ऐसे में फेसबुक व ट्विटर पर पोस्टों की भरमार है। रोज सैकड़ों की संख्या में लोग फेसबुक व ट्विटर पर पोस्ट डाल रहे हैं। यहां कुछ लोग विधायक को आरोपी ठहरा रहे हैं,वहीं कुछ किशोरी पर ही विधायक को झूठा फंसाने के आरोप लगाते हुए पोस्ट अपडेट कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

4 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक कुलदीप सेंगर व उनके भाई पर रेप सहित गंभीर आरोप लगाने वाली किशोरी के परिजनों का रविवार को एसडीएम की देखरेख में जिला अस्पताल की तीन सदस्यीय टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान किशोरी की दादी ने खांसी आने की बात बताई। पिछले छह दिनों से उन्नाव के बड़ा चौराहा स्थित होटल में रह रही पीड़िता व उसके परिवार व पहचान के 26 लोगों का प्रतिदिन नियमित मेडिकल परीक्षण करने की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ. एसपी चौधरी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें