यूपी के हरदोई जिले के लोनार में एक बच्चा बंदर भगाने गया और जिंदा वापस लौटकर न आ सका। घर में बच्चे की मौत पर मातम छाया है।
विज्ञापन
हरदोई जिले के लोनार की इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
डेमो
हरदोई के थाना क्षेत्र के ठेहापुर निवासी सुखपाल सिंह का बेटा सत्यजीत (7) गुरुवार सुबह करीब छह बजे दीवार किनारे बैठे बंदर को डंडे से भगाने गया था। उसे क्या पता था कि उसे मौत बुला रही है। और फिर कुछ ऐसा हुआ कि मौत उस मासूम बच्चे पर अपने शिंकजा कसकस उसे अपने साथ ले गई।
दरअसल जब सत्यजीत बंदर को भगा रहा था तभी एक भारी-भरकम दीवार उसके ऊपर ढह गई। सत्यजीत दीवार के मलबे में दब गया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर सत्यजीत को बाहर निकाला गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मलबे तले बच्चे की सांसे थम चुकी थी। हादसे की सूचना पर हल्का लेखपाल पहुंचे।
पूछताछ में बताया कि दीवार की नींव काफी पहले भरी गई थी। उस पर कुछ दिन पहले ही दीवार का निर्माण कराया गया था। सुखपाल के दो बेटे व दो बेटियों में सत्यजीत तीसरे नंबर का था। परिजनों ने शव को गर्रा नदी में प्रवाहित कर दिया। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से सूचना नहीं दी गई है।