फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधायक का हाथ, अफसरों के साथ, दरोगा सब पर भारी, खुद को बताता है सिंघम

Thu, 19 Nov 2020 05:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बवाल के बाद मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
कानपुर में जाजमऊ के वाजिदपुर में हुए बवाल के आरोपियों को जिस चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह की शह मिली थी उस पर एक सत्ताधारी विधायक का हाथ है। उसको अफसरों का भी खूब साथ मिला। यही वजह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद उस पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
वाजिदपुर बवाल - फोटो : amar ujala
खुद को सिंघम कहने वाला ये दरोगा पुलिस के अफसरों पर भी भारी पड़ रहा है। जांच का हवाला देकर अफसर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वाजिदपुर बवाल के आरोपियों के साथ दरोगा अनुराग सिंह की मिलीभगत उजागर हुई है। उसके नए पुराने कारनामों से पुलिस अफसर बखूबी वाकिफ हैं। इसके बावजूद उस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

 
विज्ञापन

3 of 5
वाजिदपुर बवाल - फोटो : amar ujala
क्योंकि, उसको एक विधायक का संरक्षण मिला हुआ है। वहीं अन्य कई नेताओं से भी उसकी अच्छी बनती है। जब भी कोई कांड होता तो ये सब उसके पक्ष में आकर खड़े होते हैं और पैरवी करते हैं। जिसके बाद मामला रफादफा हो जाता है। बिठूर से लेकर बिधनू थाने का चार्ज दिलाने में इन सभी की भूरेमका रही। वहीं पूर्व एसएसपी अनंत देव की कृपा बरसी तो दो-दो बार एक ही चौकी पर तैनाती मिली। 

 

4 of 5
वाजिदपुर बवाल - फोटो : amar ujala
हाफ एनकाउंटर पर उठे थे सवाल
दो साल पहले जब अनुराग सिंह पनकी के एमआईजी चौकी का प्रभारी था तब उसने एक गुडवर्क किया था। जिसमें उसने बहादुरी दिखाने के लिए अपराधी से गोली चलवाई थी। अपराधी के हाथ कांप गए और गोली अनुराग को छूकर गुजर गई थी। बाद में उसके पैर में गोली लगी थी। आरोपी बदमाश के परिजनों ने आरोप लगाया था कि घर से ले जाकर मुठभेड़ दिखाई गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
समझौते के नाम पर वसूली
टेनरी वालों से लेकर स्क्रैप कारोबारी दरोगा पर संगीन आरोप लगा चुके हैं। खासकर कई मामलों में दबाव बनाकर समझौते आदि के नाम पर उनसे वसूली की गई। कई मामलों में जांच की गई लेकिन अफसरों की कृपा उस पर बरसती रही। इसलिए कोई सख्त कार्रवाई उस पर नहीं की गई। अब डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों को भी आधार बनाया गया है। जांच पूरी होने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें