विधानसभा चुनाव के चाैथे चरण की वोटिंग में सुबह से ही लोग लाइनें लगाकर मतदान केंद्रों के बाहर खड़े हो गए। हालांकि सुबह थोड़ा सर्द मौसम होने से ग्रामीण इलाकों में वोटर्स कम दिखे। आदर्श मतदान बूथ पर मतदाताओं के विशेष अंदाज में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
फतेहपुर के वोटर्स में गजब का उत्साह
2 of 13
वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के दस्यु प्रभावित एटवा में अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। उधर फतेहपुर में वोटिंग के दौरान लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह 6 बजे से ही लाइनें लगाकर पोलिंग बूथ के बाहर खड़े हो गए थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
एजेन्ट नहीं पहुंचे देरी से हुआ मतदान
3 of 13
आदर्श बूथ
बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट समेत आसपास के सभी जिलों में बने आदर्श बूथों पर वोटर्स का स्वागत किया। लालपुर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। वहीं कुछ बूथों पर एजेन्टों के न पहुंचने पर देरी से मतदान शुरू हुआ।
पूरी परिवार के साथ महिलाएं भी पहुंचीं
4 of 13
मतदान करके आईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के दौरान पुरुषों से ज्यादा उत्साहित तो महिलाएं ही दिखीं। जिन बूथों पर सन्नाटा पसरा था वहां एक साथ 20-20 की संख्या में पहुंची महिला वोटर्स ने पोलिंग बूथ पर भीड़ बढ़ा दी। देखते ही देखते कतारें लगना शुरू हो गईं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
5 of 13
महिला मतदाता
सुबह 9 बजे के बाद मतदाताओं की संख्या एकाएक बढ़ती जा रही है। पुरुषों से ज्यादा संख्या में बूथों पर महिलाएं दिख रही हैं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
6 of 13
वोट डालकर आईं लड़कियां
चित्रकूट में सुबह 10 बजे तक करीब 12 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। युवा मतदाता सबसे ज्यादा जोश में दिखे। जिन्होंने पहली बार वोट डाला है उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
7 of 13
वोट डालने जाते वृद्ध
वोट डालने में वृद्धजन भी पीछे नहीं हैं। युवाओं के साथ बराबर कदमताल मिलाते कई बुजुर्ग अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बांदा में विकलांग मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की अलग से व्यवस्था की जा रही है।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
8 of 13
वृद्ध मतदाता
फतेहपुर के खागा शुकदेव इंटर कालेज में 80 वर्षीय शांति देवी अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचीं। शांति को देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि वृद्धवस्था के कारण उन्हें चलने में काफी दिक्कत हो रही थी।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
9 of 13
महिला मतदाता
वोटर लिस्ट में नाम न होने से कुछ लोगों को दिक्कतें भी हुईं। उधर जिन महिला मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे उनका दोबारा वेरीफिकेशन कराया गया ताकि उनका वोट डलवाया जा सके।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
10 of 13
मतदाता
आदर्श मतदान केंद्रों की सुंदरता देख लोग खुश नजर आये। ग्रामीण इलाकों में वोटिंग का सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
11 of 13
मतदाता और प्रत्याशी
इलाहाबाद के फूलपुर से विधानसभा प्रत्याशी प्रवीण पटेल अपनी पत्नी गोल्डी पटेल के साथ वोट डालने पहुंचे।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
12 of 13
पोलिंग बूथ
चित्रकूट के कुख्यात डाकू बलखड़िया और गौरी के गांव में वोटिंग के दौरान हालात सामान्य देखे जा रहे हैं। भारी फोर्स तैनात है। लोग आराम से वोट डाल रहे हैं। पोलिंग बूथ के बाहर पुलिसकर्मी अपने पेट की भूख मिटाते देखे गए।
यूपी चुनाव के चौथे चरण की तस्वीरें, वोट डालकर आये और यूं मुस्कुराये...
13 of 13
बुजुर्ग मतदाता
बुजुर्ग मतदाता अपनी लाठी लेकर पूरे जोश के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। इलाहाबाद के फूलपुर इलाके में मलावां में इस बुजुर्ग मतदाता का उत्साह देखकर सब हैरान रह गए।