उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पहले उन्नाव एसपी की गाड़ी एक दिव्यांग महिला को रास्ते से हटाते हुए निकली फिर वहां मौजूद सीओ ने महिला को दांत तोड़ने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गालीगलौज भी की। जानिए क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन
2 of 6
कार में बैठ तमाशा देखते रहे एसपी
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव पुलिस की संवेदनहीनता का दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर मां व अन्य परिजनों को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दिव्यांग मां ने पुलिस से गुहार लगाई तो सफीपुर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर मामले में खानापूरी की। तभी एसपी कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जिस पर घायल महिला ने न्याय की आस में अपनी आपबीती बताने को एसपी की गाड़ी के पास जाने का प्रयास किया, मगर न तो साहब मिले और न ही पुलिसकर्मियों ने मिलने दिया।
विज्ञापन
3 of 6
एसपी की कार ने पहले महिला को किनारे किया फिर पुलिस ने की बदसलूकी
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं साहब गाड़ी के अंदर से तमाशबीन बने रहे। साहब की हां हुजूरी में सीओ ने महिला को धक्का मारते हुए दांत तोड़ देने की धमकी दे दी। पूरे मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मनझवारा गांव की रहने वाली बुजुर्ग दिव्यांग महिला सावित्री का बेटे रंजीत से शनिवार को विवाद हो गया था। जिस पर रंजीत ने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर अपनी मां, भाभी सुनीत व भाई बलराम के साथ जमकर मारपीट की।
4 of 6
बेटे ने दिव्यांग मां को पीटा तो शिकायत लेकर पहुंची थी थाने
- फोटो : अमर उजाला
बेटे ने दिव्यांग मां को डंडे से पीट दिया। घायल महिला ने सफीपुर पुलिस से बेटे की करतूत की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर शांतिभंग की धारा में चालान की कार्रवाई शुरू की। वहीं शाम करीब 6 बजे एसपी उन्नाव रोहन पी कनय सफीपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। बेटे के जुल्म का दर्द झेल रही दिव्यांग मां ने घायल बहू सुनीता के साथ एसपी से मिलकर अपनी बात रखनी चाही तो एसपी ने गाड़ी से उतरना तो दूर की बात गाड़ी का शीशा तक नहीं खोला।
विज्ञापन
5 of 6
एसपी से शिकायत करना चाहती थी महिला लेकिन पुलिस ने भगाया
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने गाड़ी के पास एसपी से मिलना चाह तो पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर हटा दिया, और साहब के इशारे पर ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। घायल महिला को पुलिस मौके से बार-बार हटाती रही। रौब में एसपी रोहन पी कनय गाड़ी के अंदर से यह सब तमाशा देखते रहे। जानलेवा हमले से सिर पर पट्टी बांधे महिला के दर्द को भी एसपी ने अनदेखा किया। यही नहीं हद तो तब हो गई जब दूसरों को महिला सम्मान का पाठ पढ़ाने वाले सीओ सफीपुर ने महिला को धमकाते हुए कहा कि 'दांत तोड़ देंगे तुम्हारे' बहुत परेशान किया है।
कुछ देर बाद मौके से चले गए कप्तान
- फोटो : अमर उजाला
बेटे से परेशान सावित्री ने बताया कि पहले तो दिन भर सफीपुर पुलिस परेशान करती रही। कप्तान साहब सफीपुर कोतवाली पहुंचे तो उनकी गाड़ी के पास जाकर अपनी बात रखने का प्रयास किया। इस पर वहां मौजूद पुलिसवालों ने धक्का देकर हटा दिया। पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज भी की और कप्तान साहब गाड़ी में बैठ कर सब कुछ देखते रहे।